फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi HC: कश्मीरी अलगाववादी नेता शब्बीर अहमद शाह को झटका, दिल्ली हाईकोर्ट ने खारिज की जमानत याचिका

Thu, 12 Jun 2025 11:08 AM IST
विजय पुंडीर एएनआई, नई दिल्ली

सार

शब्बीर शाह को राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने 4 जून 2019 को गिरफ्तार किया था। गिरफ्तारी के बाद से ही वह जमानत के लिए लगातार कोशिश कर रहा है।
विज्ञापन
अलगाववादी नेता शब्बीर अहमद शाह - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली हाई कोर्ट ने गुरुवार को कश्मीरी अलगाववादी नेता शब्बीर अहमद शाह की जमानत याचिका खारिज कर दी। शब्बीर शाह ने राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) की विशेष अदालत द्वारा जमानत से इनकार किए जाने के खिलाफ अपील की थी। इस मामले में शाह पर आतंकवादी गतिविधियों के लिए धन जुटाने का आरोप है। फैसले की सुनवाई न्यायमूर्ति नवीन चावला और न्यायमूर्ति शालिंदर कौर की खंडपीठ ने की।

विज्ञापन


शब्बीर अहमद शाह को जून 2019 में गिरफ्तार किया गया था और एनआईए ने 4 अक्टूबर 2019 को दायर अपनी दूसरी पूरक चार्जशीट में उन्हें आरोपी बनाया था। एनआईए के अनुसार, शाह ने जम्मू-कश्मीर में अलगाववादी आंदोलन को बढ़ावा देने, हवाला लेन-देन के माध्यम से धन प्राप्त करने और शहीद आतंकवादियों के परिवारों को श्रद्धांजलि देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। इन धनराशियों का इस्तेमाल कथित तौर पर उग्रवादी गतिविधियों और भारत सरकार के खिलाफ युद्ध छेड़ने के लिए किया गया। 

शाह ने 7 जुलाई 2023 के एनआईए अदालत के फैसले को चुनौती देते हुए हाई कोर्ट का रुख किया था, जिसमें उनकी जमानत याचिका खारिज की गई थी। उनके वकील, वरिष्ठ अधिवक्ता कोलिन गोंजाल्विस ने दलील दी थी कि इस मामले में सबूत नहीं है और आरोपपत्र पहले ही दायर हो चुका है। हालांकि, अदालत ने इन दलीलों को खारिज करते हुए अपील को खारिज कर दिया।
विज्ञापन


शब्बीर अहमद शाह के वकील ने कोर्ट को बताया कि इस मामले में कुल 400 गवाहों की गवाही होनी है, जिनमें से अब तक केवल 15 की जांच पूरी हुई है। बचाव पक्ष ने इस आधार पर भी जमानत की मांग की थी कि ट्रायल लंबा चल सकता है और न्याय मिलने में देरी हो रही है।

बता दें कि शब्बीर अहमद शाह को राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने 4 जून 2019 को गिरफ्तार किया था। गिरफ्तारी के बाद से ही वह जमानत के लिए लगातार कोशिश कर रहा है। एनआईए ने आरोप लगाया है कि पाकिस्तान के कुख्यात आतंकियों के माध्यम से शब्बीर अहमद शाह को हवाला फंडिंग मिलती थी। जिससे जम्मू और कश्मीर में आतंकवादी गतिविधियां संचालित होती थीं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें