फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: जेएनयू में धरना स्थल का टेंट हटाया, छात्रों ने विरोध तेज किया

विज्ञापन
विज्ञापन
- छात्र संगठनों का आरोप बिना सूचना हुई कार्रवाई, संगठन आंदोलन जारी रखेंगे
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो

नई दिल्ली। जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय में छात्रों के आंदोलन स्थल से प्रशासन ने टेंट को हटा दिया है। इससे जेएनयू परिसर में विवाद की स्थिति बन गई है। यह स्थल वही है जहां बीते कुछ दिनों से छात्र विभिन्न मुद्दों को लेकर प्रदर्शन कर रहे थे। टेंट हटाने से एक बार फिर से छात्र व प्रशासन में टकराव की स्थिति बन गई है।
विज्ञापन



छात्र संगठनों ने आरोप लगाया कि विवि प्रशासन ने पहले से सूचित नहीं किया और धरनास्थल से टेंट को हटवा दिया। इस कार्रवाई पर छात्रों का कहना है कि छात्रों की आवाज को दबाने और आंदोलन को कमजोर करने का प्रयास किया जा रहा है। इस घटना के बाद छात्रों ने स्पष्ट किया है कि वह अपने विरोध को खत्म नहीं करेंगे न ही मांगों को लेकर पीछे हटेंगे। प्रशासन की ओर से इस कार्रवाई की वामपंथी छात्र संगठनों ने आलोचना की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें