फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेएनयू में पकौड़ा तलना एमफिल छात्र को पड़ा भारी, हॉस्टल छोड़ने के मिले निर्देश

Tue, 17 Jul 2018 02:27 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
फाइल फोटो
विज्ञापन

जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय में पकौड़ा तलना एमफिल के छात्र को महंगा पड़ गया। पकौड़ों के चक्कर में एमफिल के एक छात्र पर 20 हजार का जुर्माना लगाया गया है।

विज्ञापन


इंडिया टुडे वेबसाइट पर छपी एक खबर के अनुसार जेएनयू प्रशासन ने एक एमफिल के छात्र मनीष कुमार मीणा को दस दिन के अंदर हॉस्टल बदलने तक की सलाह दे डाली है।

गौरतलब है कि सेंटर फॉर इंडियन लैंग्वेजेज के छात्र मनीष कुमार मीना के साथ चार अन्य छात्रों ने प्रधानमंत्री मोदी के पकौड़े वाले बयान के विरोध में कैंपस में पकौड़े तले थे। इस मामले में विश्वविद्यालय के चीफ प्रॉक्टर ने खुद संज्ञान लेते हुए छात्र के खिलाफ जांच के आदेश दिए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

21 तक उसे पेपर जमा करना है और अब उसके पास पैसे नहीं हैं

demo pic
इसी के बाद मनीष को नोटिस भेजकर 20 हजार रुपए जुर्माना भरने को कहा गया। वहीं एमफिल के छात्र को 13 जुलाई तक हॉस्टल शिफ्ट कर लेने का भी निर्देश दिया है। हालांकि प्रशासन के इस आदेश से एमफिल छात्र मनीष कुमार मीणा भ्रमित है क्योंकि उसे 21 तक अपने पेपर जमा करने हैं और अब उसके पास पैसे नहीं हैं।

कहा जा रहा है कि विश्वविद्यालय के आदेश में लिखा है कि मीना 5 फरवरी को साबरमती बस स्टैंड के पास रोड ब्लॉक करने में शामिल था। इसके बाद 9 फरवरी को जारी आदेश में कहा गया है कि मीना ने खाना बनाने के लिए रोड ब्लॉक किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें