फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

JNU Violence Live Updates: जेएनयू में आइशी समेत दो आरोपी छात्रों से पूछताछ खत्म

Mon, 13 Jan 2020 04:58 PM IST
पूजा त्रिपाठी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

खास बातें

जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय में हुई हिंसा मामले में जिन नौ छात्रों की पहचान दिल्ली पुलिस ने की है उनसे आज पूछताछ की गई है। वहीं आज फीस वृद्धि को लेकर हो रहे प्रदर्शनों के बीच जेएनयू में फिर से कक्षाएं शुरू होंगी। दूसरी तरफ पांच जनवरी की शाम हुई हिंसा में चेक शर्ट में दिखी नकाबपोश लड़की की भी पहचान हो गई है। वह डीयू के दौलतराम कॉलेज की छात्रा है। पुलिस उससे भी पूछताछ कर सकती है। वहीं जामिया में भी आज छात्र प्रदर्शन कर रहे हैं। पढ़ें जेएनयू और जामिया से जुड़ी दिनभर होने वाली हर अपडेट...
विज्ञापन
जेएनयू छात्र निधि त्रिपाठी - फोटो : ANI
विज्ञापन

लाइव अपडेट

08:41 PM, 13-Jan-2020

अब जेएनयू छात्रों का आंदोलन उचित नहीं

केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक ने कहा कि जेएनयू के शुल्क संबंधी मामले को शिक्षकों के प्रतिनिधियों के साथ हल कर लिया गया है। उन्होंने कहा कि यह फैसला कई दौर में हुई चर्चाओं के बाद लिया गया है। साथ ही उन्होंने कहा कि अब आंदोलन जारी रखना उचित नहीं है।  

04:53 PM, 13-Jan-2020

एबीवीपी ने की प्रेस कांफ्रेंस, कहा- हमें पढ़ाई लिखाई की फिक्र है

आज अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने प्रेस कांफ्रेंस कर कहा कि हम चाहते हैं कि जेएनयू में शिक्षा व्यवस्था फिर से बहाल हो। जेएनयू दोबारा अपने एकेडमिक एक्सिलेंस की वजह से जाना जाए। इन्होंने ये भी कहा कि कोमल शर्मा पर आरोप गलत हैं। बता दें कि कोमल शर्मा को ही चेक शर्ट वाली नकाबपोश बताया जा रहा है। 

04:07 PM, 13-Jan-2020

आइशी से जेएनयू में ही गोपनीय स्थान पर हो रही पूछताछ

एसआईटी ने आज जेएनयू के एडमिन ब्लॉक में वास्कर विजय और पंकज मिश्रा से पूछताछ की। वहीं जेएनयू छात्रसंघ की अध्यक्षा आइशी घोष से कैंपस के अंदर ही किसी गोपनीय जगह पर जांच हो रही है।

विज्ञापन
03:51 PM, 13-Jan-2020

जामिया वीसी के साथ हुई बातचीत के बाद भी छात्र नारेबाजी जारी रखे हुए हैं। छात्रों का कहना है कि दिल्ली पुलिस के खिलाफ आज ही एफआईआर हो, तभी वह कक्षाओं में जाएंगे।

02:41 PM, 13-Jan-2020

वीसी ने रद्द की सभी परीक्षाएं

छात्रों की मांग पर वीसी ने कहा कि हम तुरंत सभी परीक्षा रद्द करते हैं। अब आप अपने डीन से मिलकर जो भी तारीख तय करनी हो, तय कर लें।

विज्ञापन
02:39 PM, 13-Jan-2020

छात्रों ने रखी ये मांग

छात्रों ने वीसी के सामने अपनी मांग रखी-
-जल्द परीक्षा रोकें
-पुलिस के खिलाफ जल्द एफआईआर दर्ज कराएं
-हमें सुरक्षा दें, प्रॉक्टर साहब नहीं देंगे।

अपनी मांग रखते हुए छात्रों ने प्रॉक्टर पर भी कई आरोप लगाए। छात्रों का आरोप है कि प्रॉक्टर उनसे सही तरीके से बात नहीं करते और पैसे के लिए प्रदर्शन करने वाला कहते हैं।

02:33 PM, 13-Jan-2020

छात्रों ने कहा- एफआईआर रजिस्टर होने के बाद क्लास ज्वाइन करेंगे

वीसी की बात सुनने के बाद छात्रों ने कहा कि जब पुलिस पर एफआईआर दर्ज हो जाएगी तो हम हम कक्षाओं में लौट आएंगे। इसके बाद वीसी ने फिर से छात्रों से बात शुरू की। उन्होंने कहा कि हमने आपकी बात मानी, जल्द क्लास शुरू की। परीक्षा शुरू की, अब आप लोग प्रदर्शन कर रहे हैं।

02:15 PM, 13-Jan-2020

वीसी ने ये भी बताया कि एफआईआर की कार्रवाई कल से शुरू हो जाएगी। एफआईआर दर्ज नहीं हुई तो हम कोर्ट जाएंगे। जब छात्रों ने हॉस्टल खाली करने के आदेश के बारे में पूछा गया तो वह बोलीं कि मैंने ऐसा कोई आदेश नहीं दिया था, तो छात्र झूठ-झूठ चिल्लाने लगे।

02:10 PM, 13-Jan-2020

प्रदर्शनकारी छात्रों के बीच पहुंची वीसी

15 दिसंबर को जामिया में हुई हिंसा के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे छात्रों के बीच वाइस चांसलर पहुंची हैं। वह छात्रों के सवालों के जवाब दे रही हैं। वीसी नजमा अख्तर ने कहा कि  हमने सरकार से आपत्ति दर्ज कराई है। उन्होंने बताया कि हमने एफआईआर दर्ज कराई है लेकिन पुलिस ने रिसीव नहीं की।

01:11 PM, 13-Jan-2020

एसआईटी ने जेएनयू छात्र से की पूछताछ

दिल्ली पुलिस की एसआईटी टीम जेएनयू हिंसा की पड़ताल के लिए विश्वविद्यालय कैंपस पहुंची है। यहां उसने एडमिन ब्लॉक के अंदर आरोपी छात्र पंकज मिश्रा से पूछताछ की। वहीं पंकज ने कहा कि मेरा इस हिंसा से कोई लेना-देना नहीं है। मैं यहां पढ़ने आया हूं। न मैं लेफ्ट का हूं न राइट का। न जाने मेरा फोटो कैसे वायरल हो गया।

01:04 PM, 13-Jan-2020

जामिया में छात्रों ने प्रोफेसरों की भी नहीं सुनी, वीसी से करना चाहते हैं मुलाकात

जामिया में प्रदर्शनकारी छात्रों को समझाने कई प्रोफेसर पहुंचे हैं लेकिन छात्र वीसी से नाराज हैं और उनका कहना है कि वह सिर्फ वीसी से बात करना चाहते हैं। एक माह हो गए हैं, जब पुलिस ने जामिया के अंदर लाइब्रेरी में घुसकर छात्रों के साथ बर्बरता की थी। छात्रों की मांग है कि पुलिस के खिलाफ एफआईआर दर्ज हो।

12:50 PM, 13-Jan-2020

जामिया में छात्रों का प्रदर्शन, वीसी दफ्तर का किया घेराव, वीसी चुप्पी तोड़ो के लगे नारे

जामिया मिल्लिया इस्लामिया विश्वविद्यालय में छात्रों ने आज फिर वीसी दफ्तर का घेराव किया है। वह 'हल्ला-बोल' और 'वाइस चांसलर चुप्पी तोड़ो' के नारे लगा रहे हैं। छात्र बीते साल 15 दिसंबर को जामिया के अंदर घुसकर पुलिस की बर्बरता पर कोई कार्रवाई न होने के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे हैं।

 

12:08 PM, 13-Jan-2020

हाईकोर्ट ने फेसबुक, व्हॉट्सएप और गूगल को दिया निर्देश

दिल्ली हाईकोर्ट ने जेएनयू के तीन प्रोफेसरों की याचिका पर सुनवाई करते हुए एप्पल, व्हॉट्सएप और गूगल को निर्देश दिया है। हाईकोर्ट ने पांच जनवरी को हुई हिंसा से संबंधित सभी ऑनलाइन बातचीत और सीसीटीवी फुटेज को संरक्षित करने के निर्देश दिए हैं।

11:46 AM, 13-Jan-2020

दिल्ली क्राइम ब्रांच की एक टीम जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय पहुंच चुकी है। यहां क्राइम ब्रांच उन छात्रों से पूछताछ करेगी जिन्हें नोटिस दिया गया है।

11:45 AM, 13-Jan-2020

जेएनयू छात्रसंघ आज नहीं करेगा पुलिस मुख्यालय के बाहर प्रदर्शन

जेएनयू छात्रसंघ आज दिल्ली पुलिस मुख्यालय के बाहर प्रदर्शन करने वाला था, जिसे स्थगित कर दिया गया है। अब यह प्रदर्शन किसी और दिन होगा।

09:55 AM, 13-Jan-2020

दिल्ली पुलिस के सूत्रों के मुताबिक, जिन लोगों को दिल्ली पुलिस ने नोटिस दिया है, उनसे जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (JNU) में पूछताछ की जाएगी। नौ लोगों को आज से जांच में शामिल होने के लिए कहा गया है।

 

09:30 AM, 13-Jan-2020

JNU Updates: एबीवीपी का दावा- कोमल शर्मा पर नकाबपोश होने का आरोप गलत

जेएनयू हिंसा में शामिल नकाबपोश लड़की की दिल्ली पुलिस ने पहचान कर ली है। छात्रा दौलत राम कॉलेज की है। 5 जनवरी को जेएनयू के पेरियर हॉस्टल में तोड़फोड़ हुई थी। लड़की एक वीडियो में जेएनयू में हिंसा करती हुई दिखाई दी थी। दिल्ली पुलिस की एसआईटी टीम ने नकाबपोश लड़की की पहचान की है। पुलिस के मुताबिक, जेएनयू हिंसा में वायरल हुए वीडियो में इस लड़की को देखा गया था, लड़की दिल्ली विश्वविद्यालय की छात्रा है। जल्द ही उसे जांच में शामिल होने के लिए नोटिस दिया जाएगा।

विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें