फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेएनयू मामले में वकीलों का प्रदर्शन, फूंका राहुल गांधी का पुतला

Wed, 17 Feb 2016 06:31 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
दिल्ली स्थित जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय में राष्ट्र विरोधी गतिविधियों के खिलाफ अब वकीलों ने मोर्चा खोला है। बुधवार को सेक्टर-12 स्थित लघु सचिवालय पर वकीलों ने प्रदर्शन किया।
विज्ञापन


विश्वविद्यालय में राष्ट्र विरोधी नारेबाजी करने वालों के समर्थन में उतरे कांग्रेस के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राहुल गांधी का पुतला भी इस दौरान फूंका गया।

देशहित में सभी वकीलों ने एकजुट होकर भारत माता की जय के नारे लगाए। प्रदर्शन का नेतृत्व बार काउंसिल पंजाब एंड हरियाणा कमेटी के चेयरमैन शिवदत्त वशिष्ठ ने किया।

उन्होंने कहा कि देश विरोधी गतिविधियों को एकजुटता के साथ खत्म करना होगा। भारत माता के खिलाफ नारे लगाने वालों और उनके समर्थकों को देश से निकाला जाना चाहिए।
विज्ञापन


पिछले दिनों देश के प्रतिष्ठित विश्वविद्यालय में पाकिस्तान समर्थन नारे लगाए गए और एक कार्यक्रम के दौरान संसद हमले के दोषी अफजल गुरू को शहीद मानकर उसके समर्थन में नारेबाजी हुई थी।

प्रदर्शनकारी वकीलों का कहना था कि देश की किसी भी सरकार व गैर सरकारी शिक्षण संस्थान में राष्ट्र विरोधी कोई भी गतिविधि पाए जाने पर उसकी मान्यता रद्द की जाए और सरकार से मिलने वाले फंड को ब्याज सहित वापस लिया जाए।

इस दौरान वरिष्ठ अधिवक्ता कंवर दलपत सिंह, सतवीर शर्मा, ओपी यादव, सतीश चौहान, राजेंद्र राठौर, कमल भाटी, पंकज ठाकुर,  विजय यादव, राजेश कौशिक, बीडी कौशिक, प्रताप सिंह, संजय दीक्षित, अनिल तौमर, मुकेश शर्मा, कुलदीप जोशी, भूपेंद्र दत्ता, टीसी सैनी सुनील भारद्वाज, सतपाल नागर, मुबिन खान, हरदेव चौहान, अफाक खान, अशोक कौशिक, पवन कौशिक आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें