जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय में नौ फरवरी को देश विरोधी नारे लगाने के मामले में कुछ छात्रों को सजा में राहत मिलने की बात सामने आ रही है। बताया जा रहा है सौरभ शर्मा की दस हजार रुपये के जुर्माने को घटाकर पांच हजार रुपये किया गया है।
साथ ही उन्हें एक तय प्रारूप के मुताबिक अंडरटेकिंग देनी होगी। इस संबंध में प्रशासन की ओर से उन्हें जानकारी दे दी गई है। उमर खालिद की सजा बढ़ाने की बात सामने आ रही है। हालांकि छात्रों की सजा घटाने बढ़ाने को लेकर विवि प्रशासन ने कोई जानकारी सार्वजनिक नहीं की है।
मालूम हो कि उच्च स्तरीय जांच समिति में 21 छात्रों को विभिन्न मामलों में सजा और जुर्माना निर्धारित किया था। जिसके बाद आरोपी छात्रों का कहना था कि वे समिति के समक्ष अपना पक्ष रखने नहीं पहुंच पाए थे।