फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेएनयू छात्रा से दुष्कर्म मामला: DCW ने पुलिस से पूछा- घटनास्थल पर पहुंचने में कितना समय लगा

Tue, 06 Aug 2019 05:26 PM IST
पूजा त्रिपाठी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
स्वाति मालीवाल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय(जेएनयू) की द्वितीय वर्ष की छात्रा से दुष्कर्म मामले में दिल्ली महिला आयोग ने पुलिस से पूछा है कि उन्हें घटना स्थल पर पहुंचने में कितना समय लगा।

विज्ञापन


आयोग ने इस मामले में दक्षिण जिले के पुलिस उपायुक्त को नोटिस भेजा है। नोटिस के माध्यम से पुलिस से काफी सवाल किए गए हैं, जिनका जवाब व मामले की विस्तृत जानकारी 9 अगस्त तक देने को कहा है।

दिल्ली महिला आयोग अध्यक्ष स्वाति मालीवाल ने इस घटना पर चिंता जताते हुए दक्षिणी जिले केपुलिस उपायुक्त को नोटिस भेजा है। नोटिस के माध्यम से आयोग ने पुलिस से पूछा है कि इस मामले में किसी गिरफ्तारी हुई या नहीं,  साथ ही एफआईआर की कॉपी मांगी है।
विज्ञापन

 

विज्ञापन

साथ ही पूछा है कि पीसीआर कॉल और पुलिस को घटना स्थल पर पहुंचने में कितना समय लगा। इसके साथ ही तीन घंटे के दौरान टैक्सी किस रास्ते पर चली इसका रुप मैप व इस रास्ते पर तैनात पुलिस पिकेटचेकिंग पॉइंट पीसीआर स्टेशन की जानकारी मांगी है।

यह भी पढ़ें: जेएनयू छात्रा की आंखों पर पट्टी बांधकर कैब चालक ने घंटों किया दुष्कर्म, पुलिस का मदद से इंकार

आयोग ने मीडिया रिपोर्ट पर स्वत: संज्ञान लेते  हुए यह कार्यवाही की है। मीडिया खबरों के मुताबिक छात्रा ने अपने हॉस्टल जाने के लिए जो कैब ली उसी के ड्राइवर ने नशीला पदार्थ खिलाकर दुष्कर्म किया। इस दौरान ड्राइवर लगभग 3 घंटे तक गाड़ी घुमाता रहा। फिर लड़की को बेहोशी की हालत में एक पार्क में फेंक दिया।

स्थानीय लोगों ने लड़की को बेहोशी की हालत में पार्क में पड़ा हुआ पाया। आयोग का कहना है कि यह काफी स्तब्ध करने वाली घटना है। चलती टैक्सी में तीन घंटे तक लड़की के साथ दुष्कर्म किया गया। पुलिस के सड़कों पर रहते हुए इस तरह की घटना कैसे हो गई। इस मामले में सख्त कार्यवाही होनी चाहिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें