एडमिन ब्लॉक के बाहर प्रदर्शन करते छात्र
- फोटो : अमर उजाला
जवाहरलाल नेहरु विश्वविद्यालय कैंपस के एडमिन ब्कॉक में मानव संसाधन विकास मंत्रालय द्वारा गठित हाई पावर कमेटी की बैठक जारी है। बैठक में वीएन चौहान यूजीसी के पूर्व अध्यक्ष, प्रोफेसर अनिल सहस्त्रबुद्धे एआईसीटी, प्रोफेसर रजनीश यूजीसी के सचिव मौजूद हैं।
जेएनयू छात्रसंघ की तरफ से अध्यक्ष आयुषी घोष, उपाध्यक्ष साकेत मून, सचिव सतीष चंद्र यादव, सह सचिव एमडी दानिश के साथ करीब 30 काउंसलर भी मौजूद हैं।
एडमिन ब्लॉक के दूसरे फ्लोर पर बैठक चल रही है। इस बैठक में विश्वविद्यालय के वाइस चांसलर और रजिस्ट्रार भी शामिल नहीं हुए। छात्रों की मांग थी कि वाइस चांसलर भी बैठक में शामिल हों। इस बैठक का एबीवीपी के काउंसलर पहले ही बहिष्कार कर चुके हैं।
जेएनयू छात्रसंघ अपनी मांग पर अडिग हैं। उनका कहना है कि जब तक पूरी तरह से फीस बढ़ोतरी वापिस नहीं ली जाएगी, तब तक आंदोलन नहीं थमेगा। आज आंदोलन का 26वां दिन है। 28 अक्टूबर से छात्रों का आंदोलन जारी है।
बैठक के दौरान एडमिन ब्लॉक से बाहर छात्रों की नारेबाजी और प्रदर्शन जारी है। 2017 के हाईकोर्ट के आदेश के अनुसार एडमिन ब्लॉक से बाहर प्रदर्शन की मनाही है।
वीसी ने फैकल्टी से कक्षाएं लेने की अपील की
जेएनयू के वीसी ने एक नोटिस जारी करते हुए शिक्षकों से अपील की है कि कोर्स पूरा करने के लिए कक्षाएं लेनी शुरू करें। कक्षाएं न लेने पर कोर्स अधूरा रह जाएगा, जिससे वो हजारों छात्र अपनी पढ़ाई से महरूम रह जाएंगे जो पढ़ना चाहते हैं, न कि आंदोलन।