बुलंदशहर के सिकंदराबाद में नमाज पढ़कर मस्जिद से निकल रहे युवक पर बुलेट सवार कुछ बदमाशों ने ताबड़तोड़ गोलियां बरसा दी,जिससे युवक की मौके पर ही मौत हो गई।
मृतक की पहचान साजिद पुत्र सिराजुद्दीन के रूप में हुई, जो स्थानीय अस्पताल के पास का निवासी है। इस घटना को लेकर स्थानीय लोगों में काफी आक्रोश है।
इसको देखते हुए घटना स्थल पर काफी संख्या में पुलिस बल तैनात कर दी गई है। फोरेंसिक टीम भी मौके पर पहुंचकर साक्ष्यों को जुटाने का प्रयास कर रही है।