जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय के एडमिन ब्लॉक पर कब्जा जमाए छात्रों पर जेएनयू प्रशासन ने एफआईआर दर्ज कराई है। इससे नाराज प्रदर्शनकारी छात्रों का नेतृत्व कर रहे जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय छात्र संगठन (जेएनयूएसयू) ने कुलपति पर सीधा हमला बोला है।
उनसे यूजीसी नोटिफिकेशन, सीट कम करने समेत एमफिल और पीचएडी की इनटेक सीटों को लेकर कुल 13 सवाल पूछे हैं साथ ही कुलपति पर जेएनयू छात्रों में भ्रम फैलाने व मीडिया में गलत खबर फैलाने का भी आरोप लगाया है।
जेएनयू ने मीडिया में बयान जारी किया है कि जहां देश में पहले ही उच्च शिक्षा की दर बेहद कम है। वहीं जेएनयू एक ऐसा संस्थान है जहां देश के पिछड़े इलाके से आने वाले छात्रों का स्वागत करता है।