फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेएनयू प्रशासन की छात्रों से अपील, आंदोलन छोड़ वापस कैंपस लौटे

Mon, 09 Dec 2019 10:27 PM IST
Abhishek Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
जेएनयू आंदोलन - फोटो : Social Media
विज्ञापन

जवाहर लाल नेहरु विश्वविद्यालय (जेएनयू) ने सूचना जारी करते हुए छात्रों से कैंपस लौट जाने के लिए कहा है। सूचना में कहा गया है कि सेमेस्टर परीक्षा का बहिष्कार स्पष्ट रूप से उनके साथी के अकादमिक करियर के खिलाफ है। प्रशासन एक बार फिर उन छात्रों से आंदोलन छोड़ वापस कैंपस लौट जाने की अपील करता है। 

विज्ञापन

 


बता दें कि जेएनयू के छात्र फीस वृद्धि को लेकर कई दिनों से आंदोलन कर रहे हैं। इनके समर्थन में देश के अन्य विश्वविद्यालय और विभिन्न पार्टियों के नेता सामने आए हैं। 

वहीं, सोमवार को जेएनयू के छात्र और शिक्षकों ने फीस वृद्धि को लेकर संसद तक मार्च निकाला। विरोध प्रदर्शन के मद्देनजर उद्योग भवन, केंद्रीय सचिवालय और लोक कल्याण मार्ग मेट्रो स्टेशन को बंद कर दिया गया। 
विज्ञापन


छात्रों पर लाठीचार्ज
जेएनयू के छात्र फीस वृद्धि को लेकर राष्ट्रपति भवन की ओर मार्च कर रहे थे। लेकिन पुलिस ने उन्हें सरोजिनी नगर के पास ही रोक दिया। इसके बाद पुलिस ने छात्रों पर लाठी बरसाना शुरू कर दिया।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें