फर्जी डिग्री मामले में पूर्व कानून मंत्री व आप विधायक जितेंद्र सिंह तोमर को कोर्ट ने सोमवार को चार दिन के पुलिस रिमांड में भेज दिया। पुलिस ने रिमांड मांगते हुए कहा कि फर्जी माइग्रेशन सर्टिफिकेट की जांच के लिए उन्हें बुंदेलखंड विश्वविद्यालय लेकर जाना है।
सोमवार को तोमर को साकेत कोर्ट में पेश किया गया। पुलिस की ओर से बहस करते हुए अतिरिक्त लोक अभियोजक अतुल श्रीवास्तव ने कहा कि अदालत ने दो दिन का रिमांड दिया था, जिनमें शनिवार व रविवार थे और दोनों ही दिन कॉलेज बंद थे। इसलिए कोई फायदा नहीं हुआ।
अभियोजन पक्ष ने कहा कि तिलका मांझी विश्वविद्यालय, भागलपुर में एलएलबी कोर्स के लिए जमा बीएससी का फर्जी माइग्रेशन सर्टिफिकेट बुदेलखंड विश्वविद्यालय का है।