फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुनपेड़ की रेखा को नहीं पता कि नहीं रहे उसके बच्चे

Wed, 28 Oct 2015 10:19 AM IST
राहुल श्याम/अमर उजाला, फरीदाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
सफदरजंग अस्पताल में भर्ती जितेंद्र की पत्नी रेखा को जरा भी आभास नहीं हैं कि उसके दोनों बच्चे उससे बहुत दूर जा चुके हैं। वह बार-बार पति व दोनों बच्चों को सिर्फ एक बार देखने की इच्छा जताती है।
विज्ञापन


उसे इतना तो पता है कि पति जितेंद्र सुनपेड़ में घर पर है, लेकिन रेखा को आभास तक नहीं है कि उसके बच्चों के साथ क्या हुआ है। मंगलवार को करीब पांच दिन बाद दिल्ली से लौटी जितेंद्र की बहन गीता से ‘अमर उजाला’ ने रेखा का हाल जाना।

गीता ने बताया कि अभी रेखा की स्थिति ठीक नहीं है। सोमवार को उसे रक्त चढ़ाया गया है, उसका दोबारा बयान भी नहीं हुआ है। उसके गले में दर्द है। इस कारण वह अभी ठीक से बोलने की स्थिति में ही नहीं है।
विज्ञापन


गीता के मुताबिक रेखा दिन भर बेहोशी की स्थिति में रहती है। बीच-बीच में जब भी उठती है केवल जितेंद्र और दोनों बच्चों को देखने की इच्छा जताती है। घटना के बाद जबसे रेखा सफदरजंग अस्पताल में भर्ती है तभी से परिजन उसे दिलासा दे रहे हैं कि बच्चे ठीक हैं।
विज्ञापन

रेखा को जितेंद्र से मिलवाया जाएगा

परिजनों ने दोनों बच्चों की स्थिति उससे छिपा कर रखी है। गीता ने बताया कि परिजनों ने रेखा को बता रखा है कि दोनों बच्चे आईसीयू में भर्ती हैं और धीरे-धीरे ठीक हो रहे हैं। उनके ठीक होते ही उसे बच्चों से मिलवा दिया जाएगा।

अग्निकांड के बाद पहली बार जितेंद्र से रेखा को मिलवाया जाएगा। जितेंद्र व रेखा एक दूसरे को देखने की बार-बार जिद कर रहे हैं। अब जितेंद्र की हालत भी कुछ ठीक है।

इसी कारण परिजनों ने निर्णय लिया है जितेंद्र को रेखा से मिलवाने सफदरजंग ले जाया जाएगा। मंगलवार दोपहर ही बहन गीता, भाई सुंदर व अन्य परिजन जितेंद्र को लेकर जाने की तैयारी में थे, लेकिन दलित पंचायत के कारण नहीं जा सके। उम्मीद है बुधवार को घटना के बाद पहली बार रेखा व जितेंद्र मिलेंगे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें