फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लापता हुई अमेरिकन युवती, ढूंढने US से आई बहन

विज्ञापन
विज्ञापन
अमेरिका से टूरिस्ट वीजा पर भारत आई उजबेकिस्तान की युवती रहस्यमय हालात में दिल्ली से लापता हो गई। 26 सितंबर को शखनोजा शुकुरोवा (27) पहाड़गंज स्थित होटल से सफदरजंग एंक्लेव अपने दोस्त के घर जाने की बात करके निकली थी।
विज्ञापन


इसके बाद न तो वह वापस होटल पहुंची और न ही अपने दोस्त के घर। शखनोजा के गायब होने के बाद से उसका मोबाइल फोन भी बंद आ रहा है।

इधर, खबर मिलने के बाद अमेरिका के फ्लोरिडा से पीड़िता की बहन नोरिडा भारत आ गई है। परिवार की शिकायत पर कोटला मुबारकपुर थाने में अपहरण का मामला दर्ज कर लड़की की तलाश शुरू कर दी गई है।

26 सितंबर को उसने अपनी मां से वीडियो कॉलिंग की थी

पुलिस के मुताबिक, मूलरूप से उजेबेकिस्तान की शखनोजा परिवार के साथ अमेरिका के फ्लोरिडा में रहती है। सितंबर के आखिरी सप्ताह में वह भारत घूमने के इरादे से आई थीं।

दिल्ली आने के बाद वह पहाड़गंज के एक होटल में रुकी थीं। 26 सितंबर को उसने अपनी मां से वीडियो कॉलिंग की थी। बातचीत के दौरान उसने बताया था कि वह अपने दोस्त के पास सफदरजंग एंक्लेव जाएगी, वहां कोई अन्य दोस्त उसे कुछ रुपये देगा। पीड़िता ने वहां जाकर अपनी मां से दोबारा बात करने के लिए भी कहा था।

इसके बाद शखनोजा का फोन बंद हो गया, परिवार ने उससे संपर्क करने का प्रयास किया। बात न होने पर परिवार ने पुलिस को सूचना दी। शखनोजा की बहन भी दिल्ली पहुंच गई।
विज्ञापन

बहन ने शखनोजा के अपहरण की बात कही

आखिरी बार शखनोजा की लोकेशन कोटला मुबारकपुर में मिली। इसी के आधार पर मामला दर्ज कर शखनोजा की तलाश शुरू कर दी गई है।

मंगलवार को शखनोजा की बहन दक्षिण-जिला पुलिस उपायुक्त से मिली, पीड़िता ने अनहोनी होने की आशंका जताते हुए शखनोजा के अपहरण की बात कही।

मामले पर पुलिस उपायुक्त प्रेमनाथ का कहना है कि अपहरण का मामला दर्ज कर छानबीन की जा रही है। कॉल डिटेल के आधार पर पीड़िता का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें