फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुमार विवाद के चलते जुही खान ने उठाया से कदम

Sat, 09 May 2015 12:46 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
दिल्ली महिला आयोग की सदस्य जूही खान ने शुक्रवार को उपराज्यपाल नजीब जंग व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को पत्र लिखकर आयोग के कामकाज पर सवाल उठाते हुए सदस्य के पद से इस्तीफा दे दिया है।
विज्ञापन


इसमें कहा है कि महिला आयोग को भंग करते हुए नई कमेटी का गठन किया जाए। पत्र में जूही ने लिखा है कि दिल्ली महिला आयोग के कामकाज के तरीके से उन्हें बेहद दुख और परेशानी है।

आयोग का गठन महिलाओं के उत्थान के लिए किया गया था लेकिन बेहतरी की बजाय राजनीति के तहत फिल्मी स्टाइल में प्रताड़ित करने के लिए समन भेजे जा रहे हैं।

आयोग कामकाज में पूरी तरह फेल हुआ है। महिलाओं की बेहतरी के लिए कोई काम नहीं हो रहा। महिलाओं से जुड़े मामले पर आयोग का रवैया सही नहीं है।

जिस प्रकार से आयोग मीडिया में बयान दे रहा है, उससे जनता की नजर में आयोग की छवि धूमिल हो रही है। आयोग के इसी राजनीतिकरण के चलते सदस्य पद से इस्तीफा दे दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने मांग कि है कि दिल्ली महिला आयोग को भंग करते हुए जल्द से जल्द नई टीम का गठन किया जाए, ताकि लोगों की भलाई की जा सके।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें