फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घूमने गया था युवक तालाब में तैरता मिला शव

Fri, 08 May 2015 11:39 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा
विज्ञापन
विज्ञापन
शराब पीने से मना करने पर अपनी मां से झगड़ा कर घर से गए युवक का शव शुक्रवार सवेरे चिटहेरा गांव के तालाब से बरामद हुआ। युवक के गायब होने की सूचना देने के लिए परिजन शुक्रवार को कोतवाली आए थे। परिजनों ने  शव की पहचान की थी। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि दादरी कोतवाली क्षेत्र के जीटी रोड स्थित गांव चिटहेरा में सिंडीकेट बैंक के सामने तालाब है। शुक्रवार सवेरे गांव के लोग घूमने के लिए निकले तो युवक का शव तालाब में तैर रहा था। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में ले लिया।

मृतक के हाथ पर आकाश लिखा था। मौके पर आकाश की पहचान नहीं होने पर लावारिस शव के रूप में पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था।

इसी बीच शुक्रवार दोपहर में दादरी के शहीद भगत सिंह मार्ग पर रहने वाले कुछ लोग दादरी कोतवाली पहुंचे। उन्होंने आकाश पुत्र सुरेंद्र गुप्ता के गायब होने की सूचना पुलिस को दी।
विज्ञापन


आकाश नाम होने पर पुलिस ने परिजनों को मृतक के फोटो दिखाए। फोटो देखने पर पुलिस ने मृतक की पहचान लिया। परिजनों ने बताया कि शराब पीने को लेकर उसका अपनी मां से झगड़ा हो गया था।

झगड़ा कर घर से जाने के बाद वापस नहीं आया था। तब से ही परिवार के लोग आकाश को तलाश कर रहे थे। पुलिस ने आकाश की हत्या के मामले में अज्ञात लोगों के खिलाफ तहरीर दी है।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें