फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: फोकस स्टेट के रूप में सजा झारखंड पवेलियन

विज्ञापन
विज्ञापन
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने किया उद्घाटन, संस्कृति, हस्तशिल्प और स्थानीय उत्पादों को मिला मंच
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

नई दिल्ली। अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले में शनिवार को झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने राज्य के पवेलियन का उद्घाटन किया। इस बार मेले में झारखंड को फोकस स्टेट बनाया गया है। ‘विकास और विरासत’ थीम पर आधारित पवेलियन में राज्य की संस्कृति, हस्तशिल्प, स्थानीय उत्पादों और सरकारी योजनाओं को प्रदर्शित किया गया है।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री ने दीप प्रज्वलित कर पवेलियन और पलाश का उद्घाटन किया। उन्होंने भगवान बिरसा मुंडा और सिद्धो-कान्हू की प्रतिमाओं पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर उद्योग मंत्री संजय प्रसाद यादव भी मौजूद रहे। मुख्यमंत्री का स्वागत पारंपरिक झूमर नृत्य से किया गया। उद्घाटन के बाद मुख्यमंत्री ने विभिन्न स्टॉलों का अवलोकन किया और कारीगरों व उद्यमियों से बातचीत की। पवेलियन में टसर सिल्क, हस्तशिल्प और महिला स्वयं सहायता समूहों के उत्पादों को खास जगह दी गई है। इसका उद्देश्य स्थानीय कारीगरों और छोटे उद्यमियों को बड़े बाजार से जोड़ना और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को बढ़ावा देना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें