कोरोना काल और देशभर में छात्र विरोध के बीच ज्वॉइंट एंट्रेंस एग्जाम(JEE) की परीक्षा आज से शुरू हो रही है। परीक्षा देने के लिए देशभर के छात्र अपने-अपने सेंटरों पर पहुंचे हैं। दिल्ली-एनसीआर में भी इस परीक्षा के लिए जो सेंटर बनाए गए हैं वहां छात्र सुबह से ही पहुंच रहे हैं।
ऐसा ही एक सेंटर है पूर्वी दिल्ली का अर्वाचीन भारती भवन वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, जहां परीक्षा देने के लिए छात्र पहुंचे हैं। परीक्षा केंद्र में छात्रों की थर्मल स्क्रीनिंग और हैंड सैनिटाइज किया जा रहा है।