फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेपी कंपनी ने बैंकों को बेच दी है 625 एकड़ जमीन

Fri, 11 Aug 2017 07:35 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
विज्ञापन
demo pic
विज्ञापन
आर्थिक संकट से जूझ रहे जेपी ग्रुप ने तीन बैंकों को करीब 625 एकड़ जमीन पहले ही बेच दी है। इन बैंकों के नाम रजिस्ट्री भी कर दी है।
विज्ञापन


यमुना प्राधिकरण के मुताबिक, यमुना एक्सप्रेसवे बनाने के एवज में जेपी कंपनी को पांच जगह एलएफडी (लैंड फॉर डेवलपमेंट) जमीन दी गई। 500-500 एकड़ की कुल 2500 एकड़ जमीन दी गई। इनमें से एक एलएफडी नोएडा में दो यमुना सिटी और एक-एक एलएफडी अलीगढ़ व आगरा में स्थित हैं।

जेपी कंपनी ने आईसीआईसीआई, आईडीबीआई और एक्सिस बैंक से कर्ज ले रखा था। इसके एवज में इन बैंकों को जमीन बेच दी गई है।
विज्ञापन

एक्सिस बैंक को इतनी बेची जमीन

demo pic
एक्सिस बैंक को सेक्टर-19 स्थित स्पोर्ट्स सिटी में 20 से 25 अप्रैल 2016 के बीच 354 एकड़ जमीन बेची है। यह मिक्स लैंड यूज की जमीन है। एक्सिस बैंक को ही सेक्टर-26 में ही 97.26 एकड़ जमीन और दी है।

यह जमीन 28 जून को बेची गई है। इसी तरह आईसीआईसीआई को सेक्टर-22 स्थित यमुना विहार में 27141 वर्ग मीटर जमीन बीते साल 28 अप्रैल को बेची है। इसके अलावा 26 अप्रैल को 9 बार में सेक्टर-19 स्थित स्पोर्ट्स सिटी में करीब 44 एकड़ जमीन बेची है।

इसी तरह आईडीबीआई को भी 128 एकड़ जमीन सेक्टर-19 व 22ए में स्पोर्ट्स सिटी ईस्ट में दी गई है। यह सभी जमीन एलएफडी-3 में स्थित हैं। कंपनी ने इन सभी जमीन की रजिस्ट्री भी बैंकों के नाम कर दी है। जमीन की कीमत अरबों रुपये में है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें