फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

 जाटों के दिल्ली कूच को लेकर पुलिस अलर्ट: मिर्ची बम, आंसू गैस से लैस रहेगी पुलिस

Fri, 17 Mar 2017 02:17 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
अखिल भारतीय जाट आरक्षण संघर्ष समिति के 20 मार्च को होने वाले दिल्ली कूच के दौरान शहर की शांति व्यवस्था के मद्देनजर संयुक्त पुलिस आयुक्त राजश्री सिंह ने मातहतों के साथ बैठक की। बैठक में 20 मार्च को शहर की यातायात, शांति और कानून व्यवस्था बनाए रखने की रणनीति तय की गई।
विज्ञापन


संयुक्त पुलिस आयुक्त ने सभी डीसीपी, एसीपी और एसएचओ को अपने क्षेत्र में अलर्ट मोड पर रहने के निर्देश जारी किए। कूच के दौरान गड़बड़ी करने वाले तत्वों पर कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए।

संयुक्त पुलिस आयुक्त डॉ. राजश्री सिंह ने सभी पुलिस पार्टियों  और ड्यूटी पर लगे अधिकारियों को दंगा निरोधक साजो-समान से लैस रहने के निर्देेश दिए। हर एक पुलिसकर्मी को हेलमेट, बॉडी प्रोटेक्टर, चिन गार्ड से लैस हो सुबह से ही डटने के निर्देश दिए गए। पुलिस टीमें मिर्ची ग्रेनेड, आंसू गैस आदि अस्त्र शस्त्र से लैस रहेंगी।
विज्ञापन


बैठक के दौरान राजश्री सिंह ने सभी पुलिस कर्मियों को समझाया कि पुलिस का मकसद आंदोलन के दौरान आम आदमी को किसी तरह की समस्या नहीं होने देना है। शहर की यातायात व्यवस्था सुचारू रहे और कोई अप्रिय घटना न घटे।

सरकारी या सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाने वालों की पहचान के लिए वीडियोग्राफी कराई जाएगी। सिविल प्रशासन के साथ तालमेल रखकर सार्वजनिक और सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने वालों की संपत्ति का ब्यौरा तैयार किया जाएगा ताकि नुकसान की भरपाई की जा सके।

सोशल मीडिया पर भड़काऊ पोस्ट डालने वालों पर साइबर सेल नजर रख रही है, ऐसे लोगों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की तैयारी की जाएगी। उन्होंने बताया कि औद्योगिक नगरी से लगने वाले उत्तर प्रदेश और दिल्ली के जिलों की पुलिस से समन्वय बनाया गया है। पुलिस आयुक्त हनीफ कुरैशी ने बताया कि पुलिस हर स्थिति से निपटने के लिए तैयार है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें