फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: बंगला साहिब में पुलिस कार्रवाई पर जरनैल सिंह ने डीएसजीएमसी से पूछे 10 सवाल

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी के विधायक जरनैल सिंह ने गुरुद्वारा बंगला साहिब में पुलिस कार्रवाई को लेकर दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधन कमेटी (डीएसजीएमसी) के अध्यक्ष और सदस्यों को पत्र लिखकर 10 सवाल पूछे हैं। सोमवार को आप मुख्यालय में प्रेसवार्ता के दौरान उन्होंने आरोप लगाया कि 10 अक्तूबर को गुरुद्वारे में शरण लेने वाले विद्यार्थियों और संगत के साथ पुलिस ने दुर्व्यवहार किया तथा जूते पहनकर और डंडे लेकर परिसर में प्रवेश कर गुरुद्वारे की मर्यादा का उल्लंघन किया।
विज्ञापन


जरनैल सिंह ने पूछा कि पुलिस ने गुरुद्वारे में प्रवेश से पहले कमेटी से अनुमति ली थी या नहीं। उन्होंने कमेटी की ओर से आप नेताओं के खिलाफ शिकायत दर्ज कराने पर भी सवाल उठाए। उन्होंने आरोप लगाया कि कमेटी के कुछ सदस्य सिख सिद्धांतों के बजाय भाजपा को प्राथमिकता दे रहे हैं। उन्होंने अकाल तख्त साहिब के हुक्मनामे का हवाला देते हुए आरएसएस और भाजपा के कार्यक्रमों में कमेटी सदस्यों की भागीदारी पर भी जवाब मांगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें