फरीदाबाद के सेक्टर-21बी स्थित जीवा आयुर्वेद संस्थान में छह जापानी छात्रों का एक दल आठ दिन के लिए भारत आया है।
ये सभी जापानी छात्र ‘आयुर्वेद फॉर हेल्दीयर एंड हैप्पीयर’ कोर्स करने के लिए जीवा आयुर्वेद संस्थान में आए हैं। इस दल का नेतृत्व चीए मोबू कर रही हैं।
इन विदेशी छात्रों को उनके कोर्स के दौरान उनकी शारीरिक प्रवृत्ति के अनुसार भोजन करना सिखाया जाएगा। वे अपने कार्यक्रम के दौरान सांस्कृतिक एवं आध्यात्मिक ज्ञान प्राप्त करने के लिए वृंदावन की यात्रा भी करेंगे।
उनको व्यायाम के महत्व तथा दिनचर्या के नियमों से अवगत कराना भी इस कार्यक्रम में शामिल है। सभी छात्रों को आयुर्वेदिक तरीके से भोजन बनाना एवं ग्रहण करना भी सिखाया जाएगा।
इस अवसर पर विद्यालय की उपाध्यक्ष चंद्रलता चौहान, आयुर्वेद संस्थान के डायरेक्टर प्रताप चौहान, योगाचार्य हरीश मोहन, डॉक्टर कुलदीप सोलंकीउपस्थित थे।