इंदिरा गांधी एयरपोर्ट पर तैनात सीआईएसएफ कर्मियों ने रद्द टिकट की मदद से टर्मिनल तीन के चेक-इन-एरिया में घुसे जापानी नागरिक तकेकी को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया है। तकेकी ने बताया कि उसे पत्नी के साथ जापान जाना था। किसी कारणवश उसे टिकट रद्द कराना पड़ा।
पत्नी को छोड़ने के लिए एयरपोर्ट में प्रवेश के लिए उसने इस रद्द टिकट का प्रयोग किया था। पुलिस ने उसके खिलाफ फर्जीवाड़े का मामला दर्ज किया है।