फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jantar Mantar Protest: डीयू ने छात्रों और शिक्षकों के लिए जारी की एडवाइजरी, प्रदर्शनों से दूर रहने के लिए कहा

Thu, 23 Jul 2026 10:30 PM IST
Akash Dubey अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली

सार

दिल्ली विश्वविद्यालय ने छात्रों को प्रदर्शनों से दूर रहने की सलाह दी। राहुल गांधी ने छात्रों का समर्थन किया। विस्तार से पढ़ें पूरी खबर-
विज्ञापन
प्रदर्शनों में शामिल होने पर डीयू के छात्रों पर हो सकती कानूनी कार्रवाई - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली विश्वविद्यालय (डीयू) ने छात्रों और शिक्षकों को जंतर-मंतर पर प्रदर्शनों से दूर रहने की सलाह दी गई है। विश्वविद्यालय की ओर से कहा गया है कि सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों के अनुसार, ऐसे प्रदर्शनों पर सख्त नियम लागू हैं। प्रदर्शनों में शामिल होने से कानूनी कार्रवाई हो सकती है। वहीं, दिल्ली ने एक्स पर कहा, पुलिस का आज रात चल रहे विरोध-प्रदर्शन पर कोई कार्रवाई करने का प्लान नहीं है। लोगों को सलाह दी है कि कोई भी गुमराह करने वाली या बिना पुष्टि वाली जानकारी न फैलाएं। 

 

विज्ञापन

डीयू ने कहा, प्रदर्शन के दौरान की गतिविधियों से छात्रों की व्यक्तिगत सुरक्षा को गंभीर खतरा है। यह उनकी शैक्षणिक प्रगति को भी प्रभावित कर सकता है। साथ ही, पेशेवर अवसरों पर भी बुरा असर पड़ सकता है। सभी छात्रों से अपनी सुरक्षा को प्राथमिकता देने का आग्रह किया गया है। उन्हें कानून का पालन करने की भी सलाह दी गई है। छात्रों को सावधानी बरतने के लिए कहा गया है। स्थिति को भड़काने के लिए फर्जी और भ्रामक सामग्री फैलाई जा रही है।

छात्रों के समर्थन में राहुल गांधी पहुंचे गांधी स्मृति 
गांधी स्मृति पहुंचने पर लोकसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने कहा, "हमारे नेता महात्मा गांधी की हत्या यहीं हुई थी। आज मोदी सरकार भारत में डेमोक्रेसी की हत्या कर रही है, स्टूडेंट्स पर अत्याचार कर रही है और उन्हें पीट रही है। विपक्ष इसे स्वीकार नहीं करेगा। हम छात्रों के साथ हैं, और नरेंद्र मोदी को शिक्षा मंत्री को हटाना होगा और माफी मांगनी होगी।"
विज्ञापन

सीजेपी के प्रदर्शनकारियों और निहंग सिखों के बीच झड़प
दिल्ली के जंतर-मंतर पर 'कॉकरोच जनता पार्टी' के प्रदर्शनकारियों और निहंग सिखों के बीच झड़प हो गई। दोनों तरफ से जमकर धक्का-मुक्की हुई। पुलिस ने मामले को शांत कराया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें