Jammu Rajdhani derailed (demo pic)
जम्मू राजधानी एक्सप्रेस गुरुवार सुबह हादसे का शिकार हुई है। मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक, सुबह 6 बजे नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर ट्रेन का आखिरी कोच (गार्ड कोच) पटरी से उतर गया। हालांकि इस हादसे में अभी तक किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।
Last coach (guard coach) of Jammu Rajdhani derailed on arrival at New Delhi Railway Station at 6 am; no injuries or casualties reported.
— ANI (@ANI) September 14, 2017
गौरतलब है कि पिछले हफ्ते नई दिल्ली रेलवे स्टेशन के नजदीक रांची राजधानी एक्सप्रेस का इंजन व पॉवर कार बेपटरी भी बेपटरी हो गया था, जिसमें एक युवक घायल हुआ था। बता दें कि 7 सितबंर को उत्तर प्रदेश के सोनभद्र जिले में हावड़ा से जबलपुर जा रही शक्तिपुंज एक्सप्रेस 11448 अप गुरुवार की सुबह करीब 6.20 बजे दुर्घटनाग्रस्त हो गई थी। इसमें सात बोगियां पटरी से उतरी और कुछ यात्रियों को मामूली चोटें आईं थी।