भारतीय सेना में अब महिला अफसरों को स्थायी कमीशन मिलना शुरू हो गया है। लेफ्टिनेंट कर्नल आरती तिवारी और लेफ्टिनेंट कर्नल रोहिना वर्गीज उन महिला अफसरों में शामिल हैं, जिन्हें स्थायी कमीशन मिला है।
विज्ञापन
लेफ्टिनेंट कर्नल आरती तिवारी ने कहा कि मुझे खुशी है कि हमें स्थायी कमीशन दिया है और यह गर्व की बात है। मैं सभी की शुक्रगुजार हूं। मानसिकता बदल गई है और यह जारी रहेगा। मुझे उम्मीद है कि यह आगे भी चलेगा क्योंकि यह सतत प्रक्रिया है।