फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

J&K Election: रविंद्र रैना बोले- पीएम मोदी ने 10 वर्षों में जम्मू-कश्मीर की किस्मत और तस्वीर बदल दी

Sun, 01 Sep 2024 02:36 PM IST
विजय पुंडीर एएनआई, नई दिल्ली

सार

भारतीय जनता पार्टी की जम्मू-कश्मीर इकाई के अध्यक्ष रविंद्र रैना ने रविवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पिछले 10 वर्षों में जम्मू-कश्मीर की तकदीर और तस्वीर बदल दी है।
विज्ञापन
J&K Election - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय जनता पार्टी की जम्मू-कश्मीर इकाई के अध्यक्ष रविंद्र रैना ने रविवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पिछले 10 वर्षों में जम्मू-कश्मीर की तकदीर और तस्वीर बदल दी है।

विज्ञापन


केंद्रीय मंत्री जी किशन रेड्डी, जितेंद्र सिंह और जम्मू-कश्मीर के पूर्व उपमुख्यमंत्री निर्मल सिंह की मौजूदगी में एक संयुक्त संवाददाता सम्मेलन में रैना ने कहा, “भाजपा अपनी पूरी ताकत के साथ जम्मू-कश्मीर के राजनीतिक मैदान में उतर चुकी है।

वहीं, भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव और जम्मू-कश्मीर प्रभारी तरुण चुघ ने कहा, 'जम्मू-कश्मीर की जनता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से असीम प्रेम करती है और दूसरी तरफ नेशनल कॉन्फ्रेंस, PDP और कांग्रेस का जो भ्रमित नेतृत्व है, जनता उनसे घृणा करती है। ऐसा लगता है कि यह तीनों (फारुख अब्दुल्ला, उमर अब्दुल्ला और महबूबा मुप्ती) नेता सबसे ज्यादा भ्रम में हैं। अगर कोई अस्पष्ट नेता का अवॉर्ड होगा तो उमर अब्दुल्ला दुनिया के सबसे ज्यादा कंफ्यूज्ड नेता के रूप में स्थापित हो जाएंगे। अभी तक वे (उमर अब्दुल्ला) ये नहीं तय कर पाएं कि कौन सी सीट पर कौन लड़ेगा। कभी वे अपने घोषणापत्र के बारे में कुछ बोलते हैं तो कभी कुछ और कहते हैं।'

उधर, भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव और जम्मू-कश्मीर प्रभारी तरुण चुघ ने जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों की सूची को अंतिम रूप देने के लिए भाजपा उम्मीदवारों के साथ बैठक की। 
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें