फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जामिया बवालः दिव्यांग छात्रों को भी नहीं बख्शा पुलिस ने, पोलियो पीड़ित पर भी बरसाईं लाठियां

Tue, 17 Dec 2019 12:50 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
छिपते हुए छात्र - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

जामिया मिल्लिया विश्वविद्यालय में हिंसक प्रदर्शन के दौरान पुलिस पर छात्रों को पीटने के गंभीर आरोप लगे। आरोप है कि पुलिस की पिटाई से करीब पांच दिव्यांग छात्र जख्मी हो गए।

विज्ञापन


एक छात्र ने कहा कि उसने पुलिस को बताया कि वह दृष्टिहीन है, बावजूद पुलिसकर्मियों ने उस पर लाठियां बरसा दीं। लाइब्रेरी में पढ़ाई कर रहे सुहैल खान ने बताया कि उसकी दाई टांग में पोलियो है। 

हंगामे के समय वह लाइब्रेरी में बैठकर प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहा था। अचानक पुलिस लाइब्रेरी में घुस गई।

Trending Videos
विज्ञापन

टांग में रॉड लगी है, पिटाई के दौरान वह एकदम भाग नहीं पाया और उसे भी कई डंडे लगे

दिव्यांग होने के कारण वह एकदम खड़ा भी नही हो पाया और पुलिस कर्मियों ने उस पर लाठियां बरसा दी। एमफिल के छात्र अर्सलान ने बताया कि उसे बस पांच फीसदी दिखता है। हंगामे के समय वह लाइब्रेरी में था। 

पुलिसकर्मियों के डंडा चलाने से उसका चश्मा गिर गया। एक अन्य छात्र मोनिस रजा ने बताया कि वह भी हंगामे के समय लाइब्रेरी में था। उसकी एक टांग में रॉड लगी है। पुलिस की पिटाई के दौरान वह एकदम भाग नहीं पाया और उसे भी कई डंडे लगे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें