फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निर्भया के दोषियों को अंगदान के लिए प्रेरित करने को मिलना चाहती है सामाजिक संस्था

Mon, 16 Dec 2019 06:38 PM IST
Abhishek Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
- फोटो : Social Media
विज्ञापन

सामाजिक सेवा से जुड़ी एक संस्था ने तिहाड़ जेल को पत्र लिखकर दोषियों से मिलने की इच्छा जताई है। दोषियों से मिलने का मकसद उन्हें अंगदान के लिए प्रेरित करना है। संस्था का मानना है कि दोषियों द्वारा किए गए कृत्य की सजा उन्हें मिलनी चाहिए लेकिन उनके पास कुछ अच्छा करने का यह अंतिम मौका है और ऐसे में दोषी अंगदान कर कई जरूरतमंदों की मदद कर सकते हैं। 

विज्ञापन


निर्भया सामूहिक दुष्कर्म के दोषियों से मिलने के लिए रोड एंटी करप्शन ऑर्गेनाइजेशन संस्था ने तिहाड़ जेल को पत्र लिखा है। संस्था में डॉक्टर, मनोचिकित्सक, धर्मगुरु और अधिवक्ता शामिल हैं। पत्र के माध्यम से इन लोगों ने चारों दोषियों पवन, अक्षय, विनय और मुकेश से मिलकर उन्हें अंगदान के लिए प्रेरित करने की इच्छा जताई है।  

विज्ञापन

'अंगदान के जरिए जरूरतमंदों की मदद'

उनका कहना है कि वह चारों दोषियों से मिलकर यह बताना चाहते हैं कि उनके पास कुछ अच्छा करने का अंतिम मौका है और ऐसे में वह अंगदान कर कई जरूरतमंदों की मदद कर सकते हैं। संस्था के प्रमुख राहुल शर्मा ने बताया कि उन्होंने अपने संस्था के लोगों से विचार विमर्श कर यह पहल की है। अभी तिहाड़ की ओर से कोई जवाब नहीं मिला है। अगर जेल प्रशासन उन्हें मिलने की अनुमति नहीं देता है तो वह न्यायालय से गुहार लगाएंगे। 

वहीं, इस पत्र पर तिहाड़ के प्रवक्ता राजकुमार का कहना है कि तिहाड़ में जो भी पत्र आते हैं, उनका अध्ययन किया जाता है। संस्था की ओर से पत्र मिला है जिसका अभी अध्ययन नहीं किया गया है। तिहाड़ में मौत की सजा पाए दोषियों से किसी भी संस्था को ऐसे नहीं मिलवा सकते हैं। इसके लिए अदालत की इजाजत जरूरी है।  
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें