फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छेड़छाड़ की शिकायत को अनसुना कर रही थी पुलिस, एक ट्वीट पर ASI समेत दो निलंबित

Sat, 12 May 2018 01:00 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर जामिया की छात्रा से छेड़छाड़ और मारपीट का मामला सामने आया है। पीड़िता ने एक रिक्शा चालक पर छेड़छाड़ और अपने साथ चलने का दबाव डालने का आरोप लगाया। विरोध करने पर आरोपी ने मारपीट की। पीड़िता ने पुलिस से कई बार शिकायत की, लेकिन आरोप है कि आधे घंटे तक पुलिसकर्मी मौके पर नहीं पहुंचे। इसके बाद छात्रा ने ट्वीट में वारदात के बारे में लिखकर दिल्ली पुलिस के अधिकारियों, उपराज्यपाल और मुख्यमंत्री को टैग कर दिया।
विज्ञापन


इसके बाद पुलिस हरकत में आई और एक एएसआई व हवलदार को निलंबित कर दिया। शुक्रवार शाम को पीड़िता ने थाने में पहुंचकर शिकायत दी। पुलिस ने आरोपी रिक्शा चालक को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार, जामिया मिल्लिया इस्लामिया में प्रथम वर्ष की छात्रा 22 वर्षीय पीड़िता बृहस्पतिवार शाम कश्मीरी गेट से मेट्रो ट्रेन में नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पहुंची। उसने एक रिक्शा चालक से पहाड़गंज जाने की बात की तो उसने 170 रुपये मांगे। किराया ज्यादा होने की बात कह उसने दूसरे रिक्शा चालक से पूछा तो उसने दो सौ रुपये मांगे।
Trending Videos
विज्ञापन

छात्रा ने उसके रिक्शा पर बैठने से इनकार किया तो रिक्शा चालक गाली-गलौज शुरू कर दी और हाथ पकड़कर जबरदस्ती छात्रा को रिक्शा पर बिठाने लगा। इस पर छात्रा ने उसे पानी की बोतल से मारा। इस पर रिक्शा चालक हाथापाई करने लगा। छात्रा ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। काफी देर तक पुलिस नहीं आई। छात्रा लगातार पुलिस से संपर्क करती रही, लेकिन कोई पुलिसकर्मी मौके पर नहीं पहुंचा।

इसके बाद छात्रा वहां से चली गई और ट्विटर पर पूरी घटना लिखकर दिल्ली पुलिस के अधिकारियों, उपराज्यपाल और मुख्यमंत्री को टैग कर दिया। जानकारी मिलते ही आला अधिकारी हरकत में आए और घटना के समय ड्यूटी पर मौजूद एएसआई और जिस हवलदार को जांच मिली थी, उसे निलंबित कर दिया। पुलिस ने छात्रा से संपर्क कर शिकायत दर्ज कराने की अपील की।

शुक्रवार शाम छात्रा नई दिल्ली रेलवे स्टेशन थाने पहुंची और शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने रिक्शा चालक खुर्शीद को गिरफ्तार कर लिया। खुर्शीद दरभंगा बिहार का रहने वाला है और पहाड़गंज में रहता है। पुलिस के अनुसार, घटना के समय आरोपी नशे में था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें