उन्होंने आरोप लगाया कि वह कश्मीरी हैं, इस कारण उन पर स्थानीय लोगों ने हमला किया है। हालांकि कुछ स्थानीय लोग पीड़ित परिवार के साथ हैं। उधर, दूसरे पक्ष का कहना है कि कश्मीरी परिवार कई महीने से यहां में रह रहा है। परिवार के लावारिस कुत्तों को जहां-तहां खाना डालने से काफी लावारिस कुत्ते आ गए हैं। ये कई लोगों को काट चुके हैं। आरडब्ल्यूए अध्यक्ष एसएन पांडेय ने कहा कि कुत्तों को खाना डालने का ही स्थानीय लोग विरोध कर रहे हैं। स्थानीय लोगों ने भी पुलिस को शिकायत दी है। यहां रहने वाले एक 70 वर्षीय बुजुर्ग का भी यहीं कहना है।
स्थानीय लोगों का आरोप है कि कश्मीरी परिवार को खाना डालने से मना किया गया तो वह मारपीट करने लगा। हालांकि बताया जा रहा है कि आरडब्ल्यूए समेत स्थानीय लोग कई महीने से कश्मीरी परिवार के खिलाफ शिकायत दे रहे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि किसी के साथ मारपीट नहीं की गई।
पुलिस अधिकारियों के अनुसार, कश्मीरी परिवार ने करीब एक सप्ताह पहले शिकायत दी थी और पुलिस सुरक्षा की मांग की थी। हालांकि उनको सुरक्षा मुहैया नहीं कराई गई थी।