फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कश्मीर समेत 15 राज्यों के छात्रों को अपने खर्चे से घर भेज रहा जामिया  

Mon, 11 May 2020 10:07 AM IST
विक्रांत चतुर्वेदी अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
विज्ञापन
jamia millia islamia university
विज्ञापन
10 मई जामिया मिल्लिया इस्लामिया ने रविवार से लॉकडाउन के चलते हॉस्टल में फंसे छात्रों को घर तक पहुंचाने का काम शुरु कर दिया है। विश्विद्यालय प्रशासन अपने खर्चे पर देशभर के रहने वाले सभी राज्यों के छात्रों को उनके घर तक पहुंचाने जा रहा है। दिल्ली समेत 15 राज्यों के 426 छात्र लॉक डाउन के चलते कैंपस में फंसे हुए थे। 
विज्ञापन


हालांकि अब यूनिवर्सिटी बंद होने के चलते उन्हें उनके घरों तक छोड़ने का काम शुरु हो गया है। पहले दिन 22 कश्मीरी छात्र-छात्राओं को लेकर बस श्रीनगर रवाना हुए। अब कल उतर प्रदेश के बाद हरियाणा, उतराखंड समेत अन्य राज्यों के लिये बस भेजी जाएंगी। बस में सोशल डिस्टेंसिंग का पूरा ध्यान रखा गया। दो-दो वाली सीट में एक ही छात्र को बिठाया गया है। 

जामिया प्रशासन के मुताबिक, बस भेजने का पूरा खर्चा विश्विद्यालय कर रहा है। छात्रों को लेकर जाने वाली बस में यूनिवर्सिटी सेक्युरिटी गार्ड भी भेजे गए हैं। इसके अलावा इस बस में जीपीएस लगे हुए हैं, ताकि यूनिवर्सिटी उसकी ऑनलाइन निगरानी कर सके। 
विज्ञापन


बिहार, वेस्ट बंगाल, झारखंड भी जायेगी बस 
बिहार के 171, उतर प्रदेश के 93, झारखंड के 32,वेस्ट बंगाल के 17, उतराखंड के दो समेत अन्य राज्य के छात्र हैं। केरल, मेघालय, गोवा के छात्र भी अभी हॉस्टल में ही थे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें