फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोविड-19 शिकायत प्रकोष्ठ सेल छात्रों की दिक्कतों का करेगा समाधान

Mon, 11 May 2020 09:54 AM IST
विक्रांत चतुर्वेदी अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली

सार

  • यूजीसी ने विश्वविद्यालयों और राज्यों को लिखा पत्र, केंद्रीय हेल्पलाइन नंबर शुरू
  • आयोग की टास्क फोर्स भी गठित, प्रकोष्ठ सेल और विश्वविद्यालय की करेगी निगरानी
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देश के सभी सरकारी और निजी विश्वविद्यालयों में तत्काल प्रभाव से छात्रों के लिए कोविड-19 शिकायत प्रकोष्ठ सेल गठित करना होगा। विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) ने रविवार देर रात इस संबंध में पब्लिक नोटिस निकालने के साथ सभी राज्य सरकारों और विश्वविद्यालयों को पत्र भी लिखा है। इसमें छात्र परीक्षा, नया सत्र या अन्य दिक्कत पर मदद ले सकते हैं। यूजीसी ने छात्रों के लिए केंद्रीय हेल्पलाइन भी शुरू कर दिया है। यदि किसी छात्र को किसी भी संबंध में कोई दिक्कत हो तो वह यूजीसी से भी शिकायत कर सकता है।
विज्ञापन


आयोग सचिव प्रो. रजनीश जैन की ओर से जारी पब्लिक नोटिस में लिखा है कि 29 अप्रैल को एकेडमिक कैलेंडर और परीक्षाओं को लेकर गाइडलाइन जारी की गई है। विश्वविद्यालय अब इन गाइडलाइन के तहत अपने स्तर पर फैसला ले सकते हैं। हालांकि इसमें कोरोना बचाव के तहत सामाजिक दूरी व अन्य दिशा-निर्देशों का ध्यान रखना होगा। छात्र इन सभी से संबंधित किसी भी दिक्कत पर शिकायत प्रकोष्ठ सेल में शिकायत कर सकते हैं। यदि उनकी सुनवाई नहीं होती है तो फिर वे आयोग को अपनी शिकायत भेजें।

विश्वविद्यालय प्रशासन छात्र, शिक्षक व कर्मियों के स्वास्थ्य के साथ मानसिक परेशानी दूर करने में भी काम  करें। आयोग ने इन शिकायतों को निपटाने और विश्वविद्यालय के कामकाज पर निगरानी के लिए टॉस्क फोर्स भी गठित कर दी है। छात्रों के लिए ऑनलाइन शिकायत पोर्टल भी बनाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यूजीसी हेल्पलाइन नंबर 011-23236374
ईमेल हेल्पलाइन  : covidv~help.ugc@gmail.com
ऑनलाइन शिकायत पोर्टल: http://www.ugc.ac.in/grievance/student.reg.asp&
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें