नई दिल्ली। जामिया मिल्लिया इस्लामिया के छात्र दाखिला रिकॉर्ड में नाम की त्रुटि में सुधार कर सकेंगे। जामिया ने इस संबंध में नोटिस जारी किया है। छात्र सुधार फॉर्म के माध्यम से संबंधित फैकल्टी, विभाग, केंद्र या स्कूल में आवेदन कर सकेंगे। आवेदन के साथ कम से कम दो वैध दस्तावेज प्रमाण पत्र के तौर पर लगाने होंगे।
दाखिले के समय नाम, माता-पिता या अभिभावक के नाम और अन्य विवरण में हुई स्पेलिंग या टाइपिंग की गलती ठीक कराने के लिए प्रक्रिया तय की है। नाम सुधार के लिए दसवीं/12वीं का प्रमाणपत्र या अंकपत्र, आधार कार्ड, पैन कार्ड, जन्म प्रमाणपत्र या कोई वैध सरकारी दस्तावेज देना होगा। सत्यापन के बाद मामले परीक्षा नियंत्रक कार्यालय की संबंधित समिति के पास भेजे जाएंगे। ब्यूरो