फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जामिया के पूर्व छात्र ने शुरू की एकता और भाईचारे के लिए बाइक यात्रा

Wed, 04 Dec 2019 04:01 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
विज्ञापन
एकता और भाईचारे के लिए - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

जामिया का पूर्व छात्र अमिताभ सेन दिल्ली से कन्याकुमारी तक एकता और भाईचारे का संदेश देने निकला है। एक देश एक राह यात्रा के दौरान अमिताभ सेन रास्ते में लोगों को आपसी भाईचारे और मिलकर कर रहने के प्रति जागरूक करेंगे। 

विज्ञापन


कुलपति प्रो. नजमा अख्तर ने हरी झंडी दिखाकर मंगलवार को इस यात्रा पर रवाना किया। उन्होंने इस मिशन के लिए अमिताभ को बधाई देते हुए कुलपति ने कहा कि यह विश्वविद्यालय के लिए गर्व की बात है कि इसके एक पूर्व छात्र ने ऐसे महान मिशन की शुरुआत की है। 

भारत की गंगा जमुनी तहजीब के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए अमिताभ दिल्ली से कन्याकुमारी तक तकरीबन साढ़े छह हजार किलोमीटर की दूरी तय करेगा। अमिताभ ने जामिया से जुड़े रहे मिर्जा फरीदुल हसन बेग से प्रेरित होकर अपना यह मिशन शुरू किया हैै। मिर्जा, महात्मा गांधी और डॉ जाकिर हुसैन के सार्वभौमिक भाईचारे की विचारधारा से प्रेरित थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें