फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलवामा हमले के मास्टरमाइंड मुदस्सिर का करीबी सज्जाद दिल्ली में गिरफ्तार, लाल किले के पास से पकड़ा

Fri, 22 Mar 2019 01:12 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन
दिल्ली की स्पेशल सेल को बड़ी कामयाबी मिली है। दिल्ली पुलिस ने जैश कमांडर को गिरफ्तार किया है। जैश कमांडर का नाम सज्जाद खान है, स्पेशल सेल की टीम ने उसे गुरुवार की रात को लाल किले के पास से गिरफ्तार किया है। पुलिस ने सज्जाद को दिल्ली के पटियाला हाउस कोर्ट में पेश किया। कोर्ट ने पकड़े गए आतंकी को 29 मार्च तक एनआईए की कस्टडी में भेज दिया है।  
विज्ञापन






बताया जा रहा है कि सज्जाद पुलवामा हमले के मास्टरमाइंड जैश-ए-मोहम्मद का कमांडर मुदस्सिर अहमद खान का करीबी है। जानकारी मिली है कि पुलवामा हमले से पहले ही सज्जाद वहां से भागकर दिल्ली पहुंच गया था, लेकिन वो हमले के मास्टर माइंड मुदस्सिर के लगातार सम्पर्क में था। 

सज्जाद खान जम्मू कश्मीर के पुलवामा का रहने वाला है। सज्जाद को हमले की साजिश की सारी जानकारी थी। जांच में सामने आया है कि सज्जाद के 2 भाई भी जैश-ए-मोहम्मद के सदस्य थे, लेकिन दोनों को सुरक्षा बलों ने एनकाउंटर में ढेर कर दिया था। 
विज्ञापन


पूछताछ में सज्जाद ने यह भी खुलासा किया है कि पुलवामा हमले का मास्टरमांइड मुदस्सिर और पाकिस्तानी आतंकी यासिर एक एप के जरिए फर्जी नंबरों के जरिए बात करते थे। 
 

Trending Videos
विज्ञापन

जैश ए मोहम्मद कमांडर सज्जाद खान की उम्र 27 साल है। पुलवामा का रहने वाला बताया जा रहा है। गुरुवार देर रात लाजपत राय मार्केट के पास से गिरफ्तार किया गया। वह एनआईए मामले की एफआईआर नंबर आरसी -08 / 2019 / एनआईए / दिल्ली यू / एस 121-ए / 120 बी और यूएपीए एक्ट में वांछित है।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें