फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi: मनीष सिसोदिया ने प्रधानमंत्री को लिखा पत्र, कहा- 'भारत की प्रगति के लिए एक शिक्षित पीएम होना जरूरी'

Fri, 07 Apr 2023 09:59 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

मनीष सिसोदिया ने लिखा कि प्रधानमंत्री मोदी विज्ञान की बातें नहीं समझते, वे शिक्षा का महत्व नहीं समझते। पिछले कुछ वर्षों में उन्होंने 60,000 स्कूल बंद किए।
विज्ञापन
मनीष सिसोदिया - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मनीष सिसोदिया ने जेल से देश के नाम चिट्ठी लिखकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पढ़े लिखे होने का सवाल उठाया है। सिसोदिया ने अपनी चिट्ठी में कहा है कि प्रधानमंत्री का कम पढ़ा लिखा होना देश के लिए बेहद खतरनाक है। सिसोदिया ने लिखा कि प्रधानमंत्री मोदी विज्ञान की बातें नहीं समझते, वे शिक्षा का महत्व नहीं समझते। पिछले कुछ वर्षों में उन्होंने 60,000 स्कूल बंद किए। भारत की तरक्की के लिए पढ़ा लिखा पीएम होना बेहद जरूरी है। सिसोदिया ने लिखा, 'आज हम 21वीं सदी में जी रहे हैं। दुनिया भर में विज्ञान और टेक्नॉलॉजी में हर रोज नई तरक्की हो रही है। सारी दुनिया ऑफिशियल इंटेलिजेंस की बात कर रही है। ऐसे में जब में प्रधानमंत्री को ये कहते हुए सुनाता हूं कि गंदे नाले में पाइप डालकर उसकी गंदी गैस से चाय या खाना बनाया जा सकता है, तो मेरा दिल बैठ जाता है। क्या नाली की गंदी गैस से चाय या खाना बनाया जा सकता है? नहीं। जब प्रधानमंत्री कहते हैं कि बादलों के पीछे उड़ते जहाज को रडार नहीं पकड़ सकता तो पूरी दुनिया के वो लोगों में तो हास्य के पात्र बनते हैं। स्कूलों और कॉलेजों में पढ़ने वाले बच्चे उनका मजाक बनाते हैं।'
विज्ञापन


उन्होंने पत्र में आगे लिखा, 'उनके इस तरह के बयान देश के लिए बेहद खतरनाक हैं। इसके कई नुकसान जैसे पूरी दुनिया को पता चल जाता है कि भारत के प्रधानमंत्री कितने कम पढ़े- लिखे हैं और उन्हें विज्ञान की बुनियादी जानकारी तक नहीं है। दूसरे देशों के राष्ट्र अध्यक्ष जब प्रधानमंत्री से गले मिलते हैं तो एक-एक झप्पी की भारी कीमत लेकर चले जाते हैं। बदले में न जाने कितने कागजों पर साइन करवा लेते हैं, क्योंकि प्रधानमंत्री तो समझ ही नहीं पाते कि क्योंकि वह तो कम पढ़े लिखे हैं।'
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें