28 दिसंबर 2012 को हुई थी हत्या
जग्गू 28 दिसंबर 2012 को लोनी थाना क्षेत्र के टीला मोड़ स्थित एक दुकान पर बैठा था। तभी बाइक और कार में सवार बदमाश आए। बदमाशों ने जग्गू पहलवान पहलवान पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसाते हुए मौके से फरार हो गए। जग्गू की मौके पर ही मौत हो गई थी। जग्गू पहलवान के परिवार के लोगों ने भोला उर्फ राजवीर, पिंकी और एक अन्य को नामजद कर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने रिपोर्ट के आधार पर राजवीर उर्फ भोला, पिंकी व एक अन्य को गिरफ्तार किया था।