फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोटोजीपी भारत 2023: आज होगा रफ्तार के रोमांच का आगाज, सद्गुरु जग्गी वासुदेव करेंगे उद्घाटन, नोट कर लें तारीख

Fri, 22 Sep 2023 02:37 AM IST
आकाश दुबे माई सिटी रिपोर्टर, ग्रेटर नोएडा

सार

अंतरराष्ट्रीय बाइक रेस में 360 किमी. प्रति घंटे की रफ्तार से सुपर बाइक सवार राइडर्स फर्राटा भरेंगे। शुक्रवार को मोटोजीपी भारत का उद्घाटन सद्गुरु जग्गी वासुदेव करेंगे। इस अवसर पर बॉलीवुड समेत कई क्षेत्रों की ख्याति प्राप्त हस्तियां भी मौजूद रहेंगी।
विज्ञापन
रेस के लिए ट्रैक तैयार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बुद्ध इंटरनेशनल सर्किट (बीआईसी) में शुक्रवार से रफ्तार से रोमांचित कर देने वाली 'मोटोजीपी भारत 2023' बाइक रेस का आगाज होगा। बीआईसी के ट्रैक पर होने वाली अंतरराष्ट्रीय बाइक रेस में 360 किमी. प्रति घंटे की रफ्तार से सुपर बाइक सवार राइडर्स फर्राटा भरेंगे। शुक्रवार को मोटोजीपी भारत का उद्घाटन सद्गुरु जग्गी वासुदेव करेंगे। इस अवसर पर बॉलीवुड समेत कई क्षेत्रों की ख्याति प्राप्त हस्तियां भी मौजूद रहेंगी। वहीं, 24 सितंबर को फाइनल रेस में विजेताओं को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पुरस्कृत करेंगे। 

विज्ञापन

बीआईसी पर होने वाली मोटोजीपी, मोटोजीपी-2 और मोटोजीपी-3 में 41 टीमों के 82 राइडर हुंकार भरने को तैयार हैं। रफ्तार के मुकाबले में विश्व के नंबर वन फ्रांसिस्को बागनिया की बादशाहत को पूर्व चैंपियन मार्क मार्कवेज, ब्रैड बाइंडर और एम बेजेची चुनौती देंगे। विश्व चैंपियन राइडर्स ने ट्रैक का मुआयना कर आयोजन के लिए हरी झंडी दे दी है। बीआईसी पर करीब सवा लाख दर्शक रेस का आनंद लेंगे। 

रेस देखने के लिए करीब पांच हजार विदेशी मेहमान भी ग्रेनो आएंगे।  22 से 24 सितंबर तक 1000 सीसी की सुपर बाइकें ट्रैक पर दौड़ेंगी। 22 सितंबर को पहले दिन तीनों फार्मेट के रेसर सर्किट पर प्रैक्टिस रेस करेंगे। दूसरे दिन 23 सितंबर को क्वालीफाइंग रेस होगी। इसमें पोल पोजीशन (सबसे आगे) पाने के लिए क्वालीफाइंग रेस में विश्व भर के चैंपियनों के बीच रफ्तार की जंग होगी। 24 सितंबर को भारत मोटो जीपी की खिताबी दौड़ में खिलाड़ी एक दूसरे को पछाड़ेंगे। 

ये है तीन दिन का कार्यक्रम

22 सितंबर

प्रैक्टिस 1 
मोटो जीपी-3 : सुबह 9 से 9:50 बजे तक
मोटो जीपी-2 : सुबह 10:05 से 11 बजे तक 
मोटो जीपी : सुबह 11:15 से दोपहर 12:25 बजे तक 

प्रैक्टिस 2
मोटो जीपी- 3 : दोपहर 13:15 से 14:05 बजे तक 
मोटो जीपी -2 : दोपहर 14:20 से 15:15 बजे तक 
मोटो जीपी : दोपहर बाद 15:30 से शाम 16:40 बजे तक

23 सितंबर 

प्रैक्टिस 3 
मोटो जीपी-3 : सुबह 9:10 से 9:40 तक
मोटो जीपी-2 : सुबह 10:40 से 11:10 फ्री प्रैक्टिस 2 
मोटो जीपी क्वालिफाइंग-1 : सुबह 11:20 से 11:35 तक 
क्वालिफाइंग-2 : सुबह 11:45 से दोपहर 12 बजे तक 
मोटोजीपी 3 क्वालीफाइंग-1 दोपहर 13:20 से 13:35 बजे तक 
क्वालीफाइंग-2 दोपहर 13:45 से 14:00 बजे तक 
मोटो 2 क्वालीफाइंग-1 दोपहर 14:15 से 14:30
क्वालीफाइंग-2 दोपहर 14:40 से 14:55
टिसाट स्प्रिंट मोटो जीपी : दोपहर बाद 3:30 बजे
विज्ञापन

24 सितंबर 

वार्म अप मोटो जीपी : सुबह 11:10 से 11:20 
मोटो जीपी -3 रेस : 12:30 से
मोटो जपी-2 रेस : 13:45 से
मोटो जीपी रेस : दोपहर 3.30 बजे से
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें