फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एम्स से घर वापसी के लिए तैयार हैं जग्गा और बलिया

Sat, 31 Aug 2019 06:36 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
विज्ञापन
एम्स में भर्ती जग्गा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

करीब ढाई साल से अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में उपचार करा रहे जुड़वां भाई जग्गा और बलिया अब घर वापसी की तैयारी में हैं। एक सप्ताह के भीतर ये दिल्ली से भुवनेश्वर के लिए रवाना होंगे। 

विज्ञापन


बताया जा रहा है कि दोनों भाइयों के साथ एम्स के डॉक्टरों की एक टीम भी जाएगी। इन्हें रेल मार्ग के जरिये ले जाया जाएगा। नियमित जांच के लिए भुवनेश्वर स्थित एम्स के डॉक्टरों से पूरी चर्चा हो चुकी है। 

एम्स प्रबंधन के अनुसार, जग्गा और बलिया अब काफी हद तक स्वस्थ हैं। जुलाई 2017 से एम्स में उपचार करा रहे इन बच्चों की तबियत बीच-बीच में खराब होने के कारण हर बार इनकी घर वापसी की योजना टल जाती थी। 
विज्ञापन


कुछ समय पहले ही ओडिशा सरकार की ओर से एक प्रतिनिधिमंडल ने आकर इनकी जांच भी की थी। इसके बाद इन्हें लंबी यात्रा करने योग्य पाया गया है।

एम्स के 60 से ज्यादा डॉक्टरों की टीम ने 25 अक्तूबर 2017 को अमेरिका से मंगाए 3डी मॉडल के आधार पर एक दुर्लभ सर्जरी की थी। इन दोनों भाइयों के सिर आपस में जुड़े हुए थे। इन दोनों को अलग करने में डॉक्टरों को 26 घंटे से ज्यादा का वक्त लगा। 

इस मामले ने एम्स को दुनियाभर में अलग पहचान दिलाई है। ऑपरेशन के बाद से इन दोनों बच्चों को विशेष वार्ड में रखा गया है। ओडिशा सरकार की मदद से इलाज पर पूरा खर्च किया गया। 

बलिया के लिए डॉक्टरों ने एक विशेष प्रकार का हेलमेट भी तैयार किया है। इसके जरिए उसका हर तरह की चीजों से बचाव हो सकेगा। यह हेलमेट बलिया के साथ ही उसके घर भेजा जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें