फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जाफराबाद पतंग बाजार: 20 फुट के आकार की मोर पतंग खींच रही ध्यान

विज्ञापन
विज्ञापन
-अद्धा से लेकर चील काट तक सजेगा दिल्ली का आसमान, रंग-बिरंगे डिजाइन और शानदार कारीगरी से तैयार पतंगों की भरमार
विज्ञापन

-प्रथम चौहान
पूर्वी दिल्ली। स्वतंत्रता दिवस से पहले दिल्ली के आसमान में इस बार 20 फिट की पतंग उड़ान भरने को तैयार है। जाफराबाद पतंग बाजार में पहुंची राजस्थान की मोर की आकृति वाली विशाल पतंग आकर्षण का केंद्र बनी हुई है। दिल्ली के इस बड़े पतंग बाजार में रंग-बिरंगे डिजाइन और शानदार कारीगरी की दूसरे राज्यों की पतंगें भी मौजूद हैं।
स्वतंत्रता दिवस के मौके पर दिल्ली में बड़ी संख्या में लोग पतंग उड़ाते हैं। पूर्वी दिल्ली की इस बाजार में दूर-दूर से लोग अपनी पसंद की पतंग खरीदने पहुंचते हैं। दुकानदारों के मुताबिक, इस विशाल पतंग की मांग सबसे ज्यादा है और लोग इसे खास तौर पर स्वतंत्रता दिवस के लिए खरीद रहे हैं। पतंग विक्रेता राशिद ने बताया कि इस बार राजस्थान की कई प्रसिद्ध पतंगें बाजार में उपलब्ध हैं। पतंग सिर्फ कागज का टुकड़ा नहीं होती, बल्कि हवा में बेहतर संतुलन और पेच लड़ाने के लिए उसे खास तरीके से तैयार किया जाता है।
विज्ञापन

अद्धा, पौना, मंझोली, सवाया पतंग भी मौजूद
दुकानदारों को उम्मीद है कि स्वतंत्रता दिवस पर यह विशाल मोर पतंग दिल्ली के आसमान में अपनी अलग पहचान बनाएगी। दुकानदार पंकज के अनुसार, बाजार में इस बार अद्धा, पौना, मंझोली, सवाया, कांप, ठड्डा, चील काट, तवा पतंग और आंखेंदार पतंग जैसी पारंपरिक पतंगों की खूब मांग है। अलग-अलग डिजाइन और आकार की ये पतंगें बच्चों से लेकर पतंगबाजी के शौकीनों तक को आकर्षित कर रही हैं।
विज्ञापन

बरेली का मशहूर मांझा भी बिक रहा
दुकानदारों का कहना है कि पतंग की असली पहचान उसके मांझे से होती है। इस बार जाफराबाद बाजार में प्लास्टिक मांझे से दूरी बनाई गई है और दुकानदार बरेली के मशहूर मांझे की बिक्री कर रहे हैं। उनका दावा है कि यह मांझा मजबूत होने के साथ पतंगबाजी के लिए बेहतर माना जाता है। पतंग खरीदने पहुंचे राम ने बताया कि जाफराबाद बाजार में देश के कई राज्यों की पतंगें एक ही जगह मिल जाती हैं और यहां कीमत भी काफी कम रहती है। वहीं शिवम ने बताया कि उन्होंने इस बार 100 पतंगें खरीदी हैं, यहां अलग-अलग राज्यों की पतंगों के साथ बरेली का मांझा भी आसानी से मिल रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें