फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चार दिन और तीन रात जांच के बाद लौटी आईटी टीम, बढ़ सकती है रविंद्र तोंगड़ की मुश्किलें

Sun, 23 Sep 2018 02:32 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा
विज्ञापन
Ravindra Tongar
विज्ञापन

ग्रेनो प्राधिकरण के पूर्व जीएम रविंद्र तोंगड़ के कई ठिकानों पर एक साथ आईटी टीम ने चार दिन तक पड़ताल की। शुक्रवार रात टीम पड़ताल पूरी होने के बाद लौट गई। पड़ताल में करोड़ों के हेरफेर का ब्योरा मिलने की अटकलों के बाद रविंद्र तोंगड़ पर कड़ी कार्रवाई के कयास लगते रहे। 

विज्ञापन


शनिवार को रविंद्र तोंगड़ का भाई देर तक कासना कोतवाली में दिखा। इसके बाद वह पुलिस ऑफिस के एक अधिकारी के दफ्तर में भी देर तक बैठा रहा। पुलिस अधिकारी ने पूछने पर बताया कि रविंद्र तोंगड़ का भाई अपने सैलून के संबंध में जानकारी देने के लिए आया था। उससे छापे के संबंध में कोई बात नहीं हुई।

ग्रेटर नोएडा में आयकर टीम की अब तक की सबसे लंबी पड़ताल पूरी होने के बावजूद आधिकारिक रूप से विभाग ने रविंद्र तोंगड़ के यहां से बरामदगी की कोई जानकारी नहीं दी है। आनंदपुर स्थित तोंगड़ के पैतृक मकान से ग्रामीण काला धन व हीरे आदि मिलने की चर्चा कर रहे हैं, लेकिन विभाग इसकी भी पुष्टि नहीं कर रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

कई मोबाइल, दस्तावेज का गट्ठर ले गई टीम

यहां तक कि पूरी कार्रवाई से स्थानीय पुलिस अधिकारियों को भी दूर ही रखा गया है। इसके बावजूद, आईटी टीम की लंबी चली कार्रवाई प्रॉपर्टी और काले धन के बड़े हेरफेर का ब्योरा पकड़े जाने की ओर इशारा कर रही है। अंदेशा जताया जा रहा है कि आने वाले दिनों में रविंद्र तोंगड़ की मुसीबत बढ़ सकती है।
 
सूत्रों ने जानकारी दी है कि टीम रविंद्र तोंगड़ के कुछ परिजनों व करीबियों के मोबाइल, दस्तावेज व अन्य सामान का गठ्ठर भी साथ ले गई है। टीम ने बीटा-1 स्थित घर, आनंदपुर स्थित पैतृक गांव, दादरी स्थित स्कूल, फार्म हाउस, सिल्वर सिटी के फ्लैट, गोल्फ कोर्स स्थित विला के अलावा शामली व देहरादून में भी कार्रवाई की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें