फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इश्क का जुनून ऐसा सवार हुआ कि कोठी का गेट तोड़ा, प्रेमिका के पिता का किया ये हाल

Tue, 07 Feb 2017 03:57 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
विज्ञापन
demo pic - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
सेक्टर-40 में एक तरफा प्यार में पागल हुए प्रेमी ने डस्टर गाड़ी से कोठी का गेट तोड़ दिया। आरोप है कि प्रेमी ने कार से कोठी मालिक व गार्ड को भी रौंदने का प्रयास किया। दोनों ने बमुश्किल युवक से जान बचाकर घटना की सूचना 100 नंबर पर पुलिस को दी।
विज्ञापन


सूचना पर पहुंची सेक्टर-39 पुलिस ने युवक को गिरफ्तार करते हुए कार जब्त कर ली है। पुलिस ने आरोपी की पहचान कुनाल वर्मा निवासी कौशांबी गाजियाबाद के रूप में की है।


पुलिस के मुताबिक पीड़ित परिवार सेक्टर-40 के सी ब्लॉक में रहता है। वह पेशे से एक बड़े कारोबारी हैं। पीड़ित का आरोप है कि रविवार रात कुनाल अपनी डस्टर कार से उनके घर पहुंचा। कुनाल ने पहले गार्ड से गेट खोलने को कहा। गार्ड ने गेट खोलने से मना किया तो युवक ने गाली गलौच शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

demo pic - फोटो : अमर उजाला
​गार्ड ने इसकी सूचना पुलिस को दी। आरोप है कि जब वह कोठी के गेट पर पहुंचा। आरोपी ने डस्टर कार से कोठी का गेट तोड़ दिया। पीड़ित ने जब इसका विरोध किया तो उन्हें और गार्ड को भी कार से रौंदने का प्रयास किया।


आरोपी युवक से बचने के लिए पीड़ित और गार्ड ने कोठी के एक कमरे में खुद को बंद कर लिया। इसके बाद भी युवक नहीं माना। युवक ने बाहर से गाली गलौच करते हुए कोठी में रखे अन्य सामान को भी तोड़फोड़ शुरू कर दी।


सेक्टर-39 थाना प्रभारी अमरनाथ यादव ने बताया कि आरोपी से पूछताछ की तो पता चला है कि वह हाल ही में अमेरिका से इंजीनियरिंग की पढ़ाई करके लौटा है। आरोपी पीड़ित की बेटी से एक तरफा प्यार करता है लेकिन युवती उसे नहीं चाहती है। आरोपी युवक ने युवती के पिता को डराने धमकाने के लिए तोड़फोड़ की थी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें