शांति का नोबेल पुरस्कार जीतने वाले कैलाश सत्यार्थी के घर सोमवार रात चोरी हो गई। जानकारी के अनुसार बदमाश ताला तोड़कर बीती रात उनके घर में घुसे और नोबेल पुरस्कार की रेप्लिका चुरा ले गए।
हालांकि सत्यार्थी के कार्यालय से यह वर्जन आया है कि उनके नोबेल पुरस्कार का सर्टिफिकेट चोरी हुआ है क्योंकि सत्यार्थी ने अपना नोबेल पुरस्कार राष्ट्र को समर्पित कर दिया था और वो राष्ट्रपति भवन में है।
Nobel certificate stolen; Since K Satyarthi dedicated his award to nation his medal is in Rashtrapati Bhavan: Kailash Satyarthi office— ANI (@ANI_news) February 7, 2017
बता दें कि कैलाश सत्यार्थी एक कार्यक्रम में हिस्सा लेने लैटिन अमेरिका के बोगोटा गए हैं। ऐसे में उनके घर खाली था और चोरों ने इसी का फायदा उठाते हुए गहने और कई महंगे सामान भी चुरा लिए।
हालांकि चोरी की ये वारदात मंगलवार सुबह प्रकाश में आई। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस और फॉरेंसिक एक्सपर्ट की टीम ने अहम सबूत जुटा लिए हैं।