फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi-NCR Weather: सुबह के बाद शाम को भी कई इलाकों में झमाझम बारिश, इस सप्ताह खूब बरसेंगे बदरा

Sun, 13 Jul 2025 07:12 PM IST
श्याम जी. एएनआई, नई दिल्ली

सार

दिल्ली के कुछ हिस्सों में रविवार सुबह के बाद शाम को भी झमाझम बारिश हुई। बारिश से मौसम सुहावना हो गया। मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों तक रुक-रुक कर बारिश की संभावना जताई है।
विज्ञापन
दिल्ली एनसीआर में झमाझम बारिश - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली-एनसीआर में रविवार सुबह के बाद शाम को भी झमाझम बारिश हुई। फिरोज शाह रोड समेत कुछ इलाकों में झमाझम बारिश से मौसम सुहाना हो गया है और लोगों को गर्मी से राहत मिली है। मौसम विभाग के मुताबिक, अगले सप्ताह भी दिल्ली और आस पास के इलाकों में तेज बारिश की संभावना जताई है। 17 जुलाई तक अधिकतम तापमान 32-34 डिग्री के बीच बने रहने की संभावना है।

विज्ञापन

 

मौसम विभाग के अनुसार, दिल्ली में मानसून की सक्रियता के चलते अगले कुछ दिनों तक रुक-रुक कर बारिश की संभावना है। फिरोज शाह रोड पर सुबह के समय बारिश के दृश्यों ने जहां कुछ लोगों के लिए राहत भरी तस्वीरें पेश कीं, वहीं निचले इलाकों में जलभराव ने स्थानीय प्रशासन की तैयारियों पर सवाल खड़े किए। स्थानीय निवासियों ने शिकायत की कि जल निकासी व्यवस्था की कमी के कारण हर बारिश में सड़कें तालाब बन जाती हैं। 

दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) ने जलजमाव की समस्या से निपटने के लिए टीमें तैनात करने का दावा किया है। यातायात पुलिस ने लोगों से प्रभावित क्षेत्रों में सावधानी बरतने और वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करने की सलाह दी है। बारिश से तापमान में कमी आई है, लेकिन दिल्लीवासियों ने प्रशासन से जल निकासी व्यवस्था को दुरुस्त करने की मांग की है।  

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें