फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीयू को नए तरीके से सजाने संवारने की जिम्मेदारी हम सबकी : कुलपति

विज्ञापन
विज्ञापन
डीयू कुलपति प्रो. योगेश सिंह ने टैगोर हॉल का किया उद्घाटन
विज्ञापन


कुलपति ने इमारतों के आसपास वाइड एंगल पर फायर ब्रिगेड की पहुंच सुनिश्चित करने के दिए निर्देश

अमर उजाला ब्यूरो

नई दिल्ली। दिल्ली विश्वविद्यालय (डीयू) 103 साल पुराना विश्वविद्यालय है। हम सबकी जिम्मेदारी बनती है कि इसका पुर्ननिर्माण किया जाए, इसे नए तरीके से बनाया व सजाया जाए। यह बातें डीयू कुलपति प्रो. योगेश सिंह ने आर्ट्स फैकल्टी में टैगोर भवन के उद्घाटन के अवसर पर कही। इस दौरान उन्होंने डीयू आर्ट्स फैकल्टी में चल रहे नव निर्माण का भी अवलोकन किया।
डीयू कुलपति प्रो. योगेश सिंह ने बुधवार को आर्ट्स फैकल्टी के टैगोर भवन में नवीनीकृत टैगोर हॉल का उद्घाटन किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि समय के साथ चीजों को ठीक करने की आवश्यकता रहती है। इसलिए डीयू में इस तरह की सभी सुविधाओं के नवीनीकरण का निर्णय लिया गया था। इनमें से शंकर लाल हॉल और टैगोर हॉल के नवीनीकरण का कार्य पूरा हो चुका है। इस कड़ी में अन्य सुविधाओं के नवीनीकरण का कार्य चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कुलपति ने आर्ट्स फैकल्टी क्षेत्र में चल रहे नव निर्माण का अवलोकन किया। उन्होंने सड़क से लेकर लाइब्रेरी के नए बन रहे भवन तक खुद सभी चीजों को बारीकी से देखा। कुलपति ने विश्वविद्यालय के इंजीनियरिंग विभाग को निर्देश दिया कि इमारतों के आसपास वाइड एंगल पर फायर ब्रिगेड की पहुंच सुनिश्चित होनी चाहिए, जिससे किसी भी अप्रिय घटना की स्थिति में दुर्घटना से जल्दी से एवं सुविधापूर्ण तरीके से निपटा जा सके। इस दौरान उनके साथ दक्षिणी परिसर की निदेशक प्रो. रजनी अब्बी, रजिस्ट्रार डॉ. विकास गुप्ता, वित्त अधिकारी गिरीश रंजन, एनसीवेब की निदेशक प्रो. गीता भट्ट, चीफ इंजीनियर अशोक सैनी और एक्सईएन राजेंद्र सोलंकी समेत अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें