नई दिल्ली जिला पुलिस बुधवार दोपहर को उस समय हरकत में आ गई जब इस्राइली एंबेसी पर दो संदिग्ध लिफाफे पहुंचने की खबर मिली। एंबेसी के अधिकारियों ने इन लिफाफों को लेने से इनकार कर दिया।
इसके साथ ही एंबेसी वालों ने पुलिस को फोन कर सूचना दी कि इनमें बम जैसी कोई चीज है। सूचना मिलते ही जिले के सीनियर पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे, लेकिन कुछ संदिग्ध नहीं मिला।
पुलिस के हस्तक्षेप के बाद पोस्टमैन लिफाफों को वापस ले गया। नई दिल्ली जिले की तुगलक रोड थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है।
तुगलक रोड थाना पुलिस की ओर से बताया गया कि लिफाफों पर उस जगह का पता भी लिखा था जहां से लेटर आए थे।
नई दिल्ली पुलिस अधिकारियों के अनुसार इस मामले में कोई कानूनी कार्रवाई नहीं की गई है। लिफाफों से तार आदि कुछ नहीं निकल रहे थे। पानी पड़ने से लिफाफे के ऊपर लिखावट की स्याही फैल गई थी।