फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Israel Embassy Blast : देसी बम से हुआ था धमाका, छर्रे मिले, संदिग्ध की तलाश में एनसीआर में दबिश

Sat, 30 Dec 2023 05:43 AM IST
दुष्यंत शर्मा पुरुषोत्तम वर्मा, नई दिल्ली

सार

वारदात डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम रोड पर दो सीसीटीवी कैमरों में कैद हुई है। पुलिस ने इसकी हार्ड डिस्क हासिल कर ली है। पुलिस की छह टीमें एक संदिग्ध की गिरफ्तारी के लिए एनसीआर में दबिश दे रही हैं।
विज्ञापन
मौके पर जांच करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इस्राइली दूतावास के पास धमाका देसी बम से किया गया था। वारदात डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम रोड पर दो सीसीटीवी कैमरों में कैद हुई है। पुलिस ने इसकी हार्ड डिस्क हासिल कर ली है। पुलिस की छह टीमें एक संदिग्ध की गिरफ्तारी के लिए एनसीआर में दबिश दे रही हैं।

विज्ञापन


सीसीटीवी फुटेज में बम फटने से हुई रोशनी दिखी है। पुलिस को घटनास्थल के पास झाड़ियों से बॉल बेयरिंग के छर्रे मिले हैं। पुलिस के एक  अधिकारी ने धमाके में देसी बम होने की पुष्टि करते हुए कहा कि मामले में प्राथमिकी दर्ज की जा रही है। धमाके की जगह पर घास हट गई और गड्ढा बन गया है। वहां सबसे पहले पहुंचेे स्पेशल सेल के अधिकारियों ने पटाखा जलने जैसी गंध की जानकारी दी है।

नीली जैकेट में दिखा संदिग्ध
धमाके से करीब दो घंटे पूर्व एक संदिग्ध ऑटो से घटना वाली जगह पर आया था। उसने नीली जैकेट पहनी थी। ऑटो से उतरकर वह धमाके वाली जगह पर गया और  5 मिनट बाद फिर दूसरे ऑटो से चला गया। पुलिस  के अनुसार संदिग्ध जामिया नगर से ऑटो में सवार हुआ था। दोनों ऑटो चालकों के बयान लिए गए हैं।
विज्ञापन


ठीक से हिंदी नहीं बोल पा रहा था संदिग्ध
एक ऑटो चालक ने बयान में कहा कि संदिग्ध व्यक्ति ठीक से हिंदी नहीं बोल पा रहा था। उसने 150 रुपये किराया दिया था और पृथ्वीराज रोड पर छोड़ने के लिए कहा था। पुलिस ने बताया कि संदिग्ध की गिरफ्तारी के लिए दिल्ली, यूपी के नोएडा और हरियाणा के शहरों में दबिश दी जा रही है। जामिया नगर समेत कई जगहों के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं।

विदेश मंत्रालय ने कहा, एजेंसियां कर रहीं जांच : इस्राइली दूतावास के पास हुए धमाके पर विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने शुक्रवार को संवाददाताओं से कहा, संबंधित एजेंसियां जांच कर रही हैं, उन्हें जांच पूरी करने दीजिए। इस्राइल की ओर से विस्फोट में ईरान का हाथ होने की आशंका जताने पर बागची ने कहा, इसकी जानकारी नहीं है। दूसरे देश क्या कह रहे हैं, इस पर टिप्पणी नहीं करूंगा।  

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें