फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi Weather : दिल्ली में आज और कल भीषण ठंड की चेतावनी, दो जनवरी तक छाया रहेगा घना कोहरा

Sat, 30 Dec 2023 03:35 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

Weather Today Delhi: मौसम विभाग ने दिल्ली-एनसीआर समेत उत्तर भारत में दो जनवरी तक घना से बहुत घना कोहरा छाए रहने का अनुमान जताया है।
विज्ञापन
दिल्ली में आग सेंकते लोग - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली और आसपास के इलाकों में शनिवार और रविवार को भीषण ठंड पड़ सकती है। मौसम विभाग ने दिल्ली-एनसीआर समेत उत्तर भारत में दो जनवरी तक घना से बहुत घना कोहरा छाए रहने का अनुमान जताया है। शुक्रवार को लगातार तीसरे दिन भी दिल्ली समेत उत्तर भारत में घना कोहरा छाया रहा। इसके चलते 250 से ज्यादा उड़ानें प्रभावित हुईं, जिनमें अकेले दिल्ली में 238 फ्लाइट शामिल हैं। वहीं, 125 से ज्यादा ट्रेनों के संचालन पर भी असर पड़ा।

विज्ञापन


भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने दिल्ली-एनसीआर के साथ ही पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ के कुछ हिस्सों में ‘कोल्ड डे’ की स्थिति का पूर्वानुमान जताया है। आईएमडी ने 2 जनवरी तक उत्तर भारतीय राज्यों में कोहरे के लिए यलो अलर्ट जारी किया है। कोल्ड डे तब होता है जब लगातार दो दिन न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे हो और अधिकतम तापमान सामान्य से 4.5 से 6.4 डिग्री सेल्सियस कम हो। 

दिल्ली में शुक्रवार को न्यूनतम तापमान 10.7 डिग्री और अधिकतम तापमान 19.8 डिग्री सेल्सियस रहा। घने कोहरे से परिवहन सेवाओं पर काफी असर पड़ा है। हालांकि, दिल्ली में इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवआईअड्डे पर सुबह के समय दृश्यता मामूली सुधार के साथ 150 मीटर तक पहुंच गई। उड़ानों के आवागमन में देरी तो हुई, लेकिन कोई उड़ान रद्द नहीं हुई। चंडीगढ़ एयरपोर्ट से 14 उड़ानें रद्द करनी पड़ीं। 
विज्ञापन


मौसम करेगा निराश
नए साल के जश्न के साथ बर्फबारी का लुत्फ उठाने की उम्मीद को लेकर उत्तराखंड के धनोल्टी, काणाताल पर्यटन स्थलों पर पहुंचने वाले पर्यटकों को मौसम की बेरुखी मायूस कर सकती है। अगले चार-पांच दिनों तक मौसम शुष्क रहने का पूर्वानुमान है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें