दिल्ली के द्वारका इलाके में लगी आग पर काबू पा लिया गया है। दमकल अधिकारी अमित कुमार ने बताया कि रात करीब 12.20 पर हमे आग लगने की सूचना मिली थी। दमकल की 10 गाड़ियां आग बुझाने के लिए भेजी गई थीं। एक घंटे में आग पर काबू पा लिया गया। हादसे में किसी तरह की जनहानि नहीं हुई है।